Smart Drone

इंसानियत को हिला देंगी ये 5 खतरनाक टेक्नोलॉजी, यहां जानें कैसे

9 mins read
1K views
May 27, 2025

साइंस फिल्में देखे बिना भी यह समझा जा सकता है कि टेक्नोलॉजी का विकास जितना फायदेमंद है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है।

Top 5 Dangerous Technologies: साइंस फिक्शन फिल्मों से समझा जा सकता है कि टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, उतनी ही तेजी से यह हमारे लिए खतरनाक भी हो रही है। 20वीं सदी से लेकर अब तक टेक्नोलॉजी ने इंसानी जीवन को बेहद आसान बनाया हुआ है, यही वजह है कि दुनिया भर में टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। दुनिया भर की सरकारें और कंपनियां तकनीकी निवेश में अरबों डॉलर इनवेस्ट कर रही हैं, ताकि मनुष्य का फ्यूचर और भी स्मार्ट बन सके।

बता दें कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। टेक्नोलॉजी का दूसरा पहलू वह है, जो आज नहीं तो कल हमारी प्राइवेसी, आजादी और नागरिक अधिकारों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

चेहरे की पहचान तकनीक

चेहरे की पहचान करने वाली टेक्नोलॉजी को सिक्योरिटी के क्षेत्र में क्रांतिकारी माना जाता है। एयरपोर्ट, मॉल, ऑफिस या पब्लिक प्लेस पर इसका यूज अपराधियों की पहचान, गुमशुदा लोगों को ढूंढने और फास्ट वेरिफिकेशन जैसी चीजों में किया जा रहा है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब इस तकनीक का इस्तेमाल नागरिकों की जासूसी के लिए किया जाने लगे। जैसे कि चीन में इस टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर यूज उइगर मुस्लिम समुदाय की एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए किया गया है। वहीं, रूस जैसे देशों में भी सड़कों पर लगे कैमरे कुछ चुनिंदा लोगों की पहचान और उन पर निगरानी रखने के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। यह टेक्नोलॉजी सिर्फ चेहरे की पहचान नहीं करती, बल्कि हमारे बायोमैट्रिक को रिकॉर्ड करती है।

स्मार्ट ड्रोन

पहले ड्रोन का यूज सिर्फ फोटोग्राफी और मनोरंजन के लिए होता था, लेकिन अब ये टेक्नोलॉजी खतरनाक मोड़ ले चुकी है। अब ड्रोन का यूज आधुनिक युद्धों के दौरान किया जा रहा है। ये ऐसे ड्रोन होते हैं, जो AI की मदद से अपने लक्ष्य को पहचान कर बिना इंसानी दखल के हमला कर सकते हैं। ऐसे ड्रोन सैन्य अभियानों में तो काफी फायदेमंद हैं, लेकिन खतरा तब पैदा होता है जब ये टेक्नोलॉजी गलत निर्णय ले लेती है या फिर हैक हो जाती है। एक छोटी सी तकनीकी गड़बड़ी के कारण ये निर्दोष लोगों को भी निशाना बना सकते हैं।

AI क्लोनिंग और डीपफेक

AI क्लोनिंग ने आज इंसानी आवाज, चेहरा और हाव-भाव को इतने अच्छे से कॉपी करना सीख लिया है कि किसी भी व्यक्ति का नकली वर्जन तैयार किया जा सकता है। डीपफेक टेक्नोलॉजी में मशीन लर्निंग और फेस मैपिंग का यूज होता है, जिससे नकली वीडियो इतने असली लगते हैं कि उन्हें पहचानना आम लोगों के लिए लगभग काफी मुश्किल हो जाता है। यह टेक्नोलॉजी लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और व्यक्तिगत गरिमा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।

फेक न्यूज़ बॉट्स

AI की एक और चिंताजनक उपलब्धि हैं फेक न्यूज जेनरेट करने वाले बॉट्स। GROVER जैसे AI सिस्टम किसी भी हेडलाइन को देखकर उस पर पूरी झूठी खबर बना सकते हैं। इन खबरों की भाषा, शैली और फैक्ट की संरचना इतनी असली लगती है कि उन्हें पहचानना बहुत कठिन हो जाता है। हालांकि, कुछ संस्थाएं जैसे OpenAI ऐसे बॉट्स के कोड पब्लिक नहीं करतीं, ताकि इनका दुरुपयोग न हो, लेकिन अगर यह तकनीक गलत हाथों में पहुंच जाए, तो यह बड़े पैमाने पर भ्रामक सूचनाएं, राजनीतिक ध्रुवीकरण और सामाजिक अशांति का कारण बन सकती है।

स्मार्ट डस्ट

स्मार्ट डस्ट यानी MEMS तकनीक की दुनिया का एक अद्भुत आविष्कार है। ये बेहद छोटे कण होते हैं। जिनमें कैमरा, सेंसर और संचार उपकरण लगे होते हैं। इसका यूज हेल्थ मॉनिटरिंग, पर्यावरण निरीक्षण और सैन्य कार्यों में हो सकता है, लेकिन चिंता तब बढ़ जाती है जब इन्हीं छोटे-छोटे कणों का इस्तेमाल निगरानी, जासूसी या निजी जीवन में घुसपैठ के लिए किया जाए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

UAE Government
Previous Story

पूरे देश को FREE मिलेगा ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन, यहां जानें कैसे

डेटिंग ऐप्स से बर्बाद हो रहे रिश्ते! जेडी वेंस ने जताई गहरी चिंता
Next Story

डेटिंग ऐप्स से बर्बाद हो रहे रिश्ते! जेडी वेंस ने जताई गहरी चिंता

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss