Amazon की ड्रोन सर्विस का कमाल, आसमान से आएगा iPhone

Amazon की ड्रोन सर्विस का कमाल, आसमान से आएगा iPhone

7 mins read
1.2K views
May 22, 2025

Amazon ने अपने हाईटेक डिलीवरी सिस्टम को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। अमेरिका में अब कंपनी ने अपने Prime Air ड्रोन डिलीवरी प्रोग्राम को और भी स्मार्ट और तेज बना दिया है।

Amazon Drone Service: अब वो दिन दूर नहीं जब आप Amazon से ऑर्डर करेंगे और कुछ ही देर में आपका नया iPhone आपके घर पर पहुंच जाएगा। जी हां, Amazon ने अपनी Prime Air ड्रोन डिलीवरी सर्विस को और भी ज्यादा एडवांस बना दिया हैअब यह सर्विस स्मार्टफोन्स जैसे हाई-एंड प्रोडक्ट्स को महज 1 घंटे में आपके घर तक पहुंचा सकती है। 

क्या है Prime Air ड्रोन सर्विस

Amazon की Prime Air सर्विस एक ड्रोन डिलीवरी सिस्टम है, जो छोटे और हल्के प्रोडक्ट्स को आपके घर तक ड्रोन की मदद से पहुंचाता है। यह सर्विस अमेरिका के कुछ चुने हुए क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है जैसे कि टेक्सास और एरिजोना के कुछ इलाके। खास बात ये है कि Amazon को iPhone, Samsung Galaxy, AirPods, और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज ड्रोन से डिलीवर करने की अनुमति मिल चुकी है। 

कैसे करता है ये ड्रोन काम

Amazon ने अपने नए और पावरफुल MK30 ड्रोन को इस सर्विस में लगाया है। ये ड्रोन आपके घर के यार्ड या ड्राइववे जैसे खुले इलाके में उड़ता है और करीब 13 फीट की ऊंचाई से पैकेज को नीचे छोड़ता है। पहले डिलीवरी के लिए QR कोड स्कैन करना होता था, लेकिन अब ड्रोन खुद तय करता है कि पैकेज कहां छोड़ना है और वो भी बिना किसी रुकावट के 

ड्रोन से क्या-क्या मंगवा सकते हैं

Amazon के मुताबिक, अब तक 60,000 से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स इस ड्रोन डिलीवरी की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट किचन टूल्स जैसे कि थर्मामीटर, AirTags, और Ring Doorbell जैसी चीजें भी ड्रोन से मंगवाई जा सकती हैं। इसके लिए शर्त यह है कि डिलीवरी का वजन 5 पाउंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए और आपका घर उस इलाके में होना चाहिए, जहां यह सर्विस उपलब्ध है। 

क्या मौसम का असर पड़ता है

बिलकुल, हर मौसम में ड्रोन उड़ाना संभव नहीं होता, इसलिए Amazon ने एक स्मार्ट वेदर फोरकास्ट सिस्टम बनाया है, जो आने वाले 75 मिनटों का मौसम पहले से भांप लेता है। अगर मौसम खराब होने की संभावना होती है, तो डिलीवरी रोकी जाती है और कस्टमर को इसकी जानकारी दी जाती है। 

ड्रोन डिलीवरी कैसे चुनें

जब आप Amazon पर प्रोडक्ट ऑर्डर करते हैं और वह प्रोडक्ट और आपकी लोकेशन इस सर्विस के लिए योग्य है, तो चेकआउट के दौरान आपको ‘Drone Delivery’ का ऑप्शन मिलेगा। आप अपने पैकेज की डिलीवरी लोकेशन खुद चुन सकते हैं जैसे कि यार्ड, ड्राइववे या कोई और खुला इलाका। 

यह टेक्नोलॉजी क्यों है खास

  • तेज डिलीवरी: सिर्फ 60 मिनट में! 
  • हाईटेक अनुभव: परों पर उड़ता पैकेज 
  • महंगे प्रोडक्ट्स की सेफ डिलीवरी 
  • AI और सेफ्टी से लैस सिस्टम 

Amazon का यह नया कदम दिखाता है कि टेक्नोलॉजी किस तरह हमारी िदगी को और आसान और तेज बना रही है। हो सकता है आने वाले समय में भारत में भी ऐसी सर्विस शुरू हो जाए, जहां iPhone जैसी महंगी चीजें भी एक घंटे में हमारे दरवाज पर हों वो भी बिना किसी डिलीवरी बॉय 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Android फोन में लें iPhone जैसा मजा, यहां जानें कैसा
Previous Story

Android फोन में लें iPhone जैसा मजा, यहां जानें कैसा

iPhone यूजर के लिए जरूरी खबर, तुरंत करें ये सेटिंग बंद
Next Story

iPhone यूजर के लिए जरूरी खबर, तुरंत करें ये सेटिंग बंद

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss