UAE Government

पूरे देश को FREE मिलेगा ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन, यहां जानें कैसे

5 mins read
1.5K views
May 27, 2025

दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां की पूरी आबादी को जल्द ही 1700 रुपये की कीमत वाले प्रीमियम फीचर्स के साथ ChatGPT Plus का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

ChatGPT Plus Free: आज के दौर में AI तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। OpenAI का AI टूल ChatGPT अब दुनियाभर में लोगों की सोचने, काम करने और सवाल पूछने की आदत को बदल रहा है। इस टेक्नोलॉजी को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां की सरकार अपने नागरिकों को ChatGPT का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन यानी ChatGPT Plus FREE में देने जा रही है।

क्या है ChatGPT Plus?

ChatGPT का FREE वर्जन तो हर कोई इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को GPT-4 जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी, तेज रिस्पॉन्स टाइम और प्रायोरिटी एक्सेस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस प्रीमियम प्लान की कीमत करीब 20 डॉलर यानी करीब 1700 रुपये माह है।

UAE की ऐतिहासिक पहल

OpenAI और UAE सरकार के बीच हुई इस पार्टनरशिप का मकसद सिर्फ टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि AI को आम जनता के लिए सुलभ बनाना भी है। इस समझौते के तहत अबू धाबी में एक बड़ा AI डेटा सेंटर Stargate UAE  की स्थापना की जा रही है। यहां पर एक शक्तिशाली 1 गीगावाट AI कंप्यूटिंग क्लस्टर तैयार किया जाएगा, जिसका पहला चरण 2025 तक लगभग 200 मेगावाट की क्षमता के साथ पूरा होगा।

क्यों खास है यह समझौता?

यह पार्टनरशिप सिर्फ ChatGPT को FREE में देने की बात नहीं है, बल्कि एक व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है। OpenAI का OpenAI for Countries नामक प्रोग्राम इस तरह की इंटरनेशनल पार्टनरशिप को बढ़ावा देता है, ताकि AI की सुविधाएं हर कोने तक पहुंच सकें। चाहे वह स्वास्थ्य सेवाएं हों, शिक्षा का आधुनिकीकरण हो या स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कदम।

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस पार्टनरशिप को ‘एक बोल्ड विजन’ बताया है, जो टेक्नोलॉजी को सिर्फ एलीट तक सीमित न रखकर हर नागरिक के लिए सुलभ बनाना चाहता है।

कौन-कौन है इस मिशन का हिस्सा?

इस मेगा प्रोजेक्ट में OpenAI अकेली नहीं है। Oracle, Cisco, NVIDIA, SoftBank और G42 जैसी दिग्गज टेक कंपनियां भी इस प्रोजेक्ट में भाग ले रही हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि यह केवल एक देश की पहल नहीं, बल्कि एक ग्लोबल प्रयास है, जो फ्यूचर की टेक्नोलॉजी को आम जनमानस तक पहुंचाना चाहता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

मोबाइल से डिलीट करने के बाद भी चोरी होता है आपका डेटा? ऐसे करें पता
Previous Story

मोबाइल से डिलीट करने के बाद भी चोरी होता है आपका डेटा? ऐसे करें पता

Smart Drone
Next Story

इंसानियत को हिला देंगी ये 5 खतरनाक टेक्नोलॉजी, यहां जानें कैसे

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss