Microwave vs OTG: जानें कौन देगा आपको ज्यादा आराम

Microwave vs OTG: जानें कौन देगा आपको ज्यादा आराम

7 mins read
1 views
May 30, 2026

Microwave खाना गर्म करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स का इस्तेमाल करता है। ये वेव्स खाने में मौजूद पानी और फैट के कणों को तेजी से हिलाती हैं, जिससे खाना अंदर से गर्म हो जाता है। इसी वजह से Microwave इस्तेमाल करने के दौरान आसपास की हवा ज्यादा गर्म नहीं होती। अगर आप खाना गर्म करना, सब्जियां स्टीम करना या कोई इंस्टेंट मील तैयार करना चाहते हैं, तो Microwave काफी सुविधाजनक माना जाता है। इसकी बाहरी बॉडी भी ज्यादा गर्म नहीं होती और कुछ ही मिनटों में काम पूरा हो जाता है।

क्या गर्मियों में OTG चलाना महंगा पड़ सकता है? पढ़ें Microwave और OTG के बीच फर्क, बिजली खर्च और कुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी।

OTG क्यों बढ़ा देता है किचन की गर्मी?

OTG यानी ओवन टोस्टर ग्रिलर पारंपरिक ओवन की तरह काम करता है। इसमें इलेक्ट्रिक हीटिंग रॉड्स होती हैं जो बहुत ज्यादा गर्म होकर पूरे चैम्बर में ड्राई हीट फैलाती हैं। जब आप OTG में केक, कुकीज या ग्रिल्ड फूड बनाते हैं, तब यह 150 से 250 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान लंबे समय तक बनाए रखता है। इसकी वजह से सिर्फ मशीन ही नहीं, बल्कि आसपास की हवा भी गर्म होने लगती है। खासतौर पर गर्मियों में लंबे समय तक OTG चलाने से किचन जल्दी गर्म महसूस होने लगता है।

सबसे बड़ा फर्क बनता है कुकिंग टाइम

Microwave और OTG के बीच सिर्फ तकनीक का फर्क नहीं होता, बल्कि खाना पकाने के समय का भी बड़ा अंतर होता है। OTG इस्तेमाल करने से पहले आमतौर पर 10 से 15 मिनट तक प्रीहीट करना पड़ता है। इसके बाद खाना पकने में 20 से 45 मिनट तक लग सकते हैं। यानी लंबे समय तक लगातार गर्मी निकलती रहती है। वहीं Microwave में प्रीहीटिंग की जरूरत नहीं होती। खाना गर्म करने से लेकर सब्जियां स्टीम करने जैसे काम 2 से 10 मिनट में पूरे हो जाते हैं। कम समय तक चलने की वजह से किचन का तापमान भी ज्यादा नहीं बढ़ता।

READ MORE: एक गलती और खराब हो सकता आपका महंगा टीवी, जानें कैसे

बिजली का बिल किससे ज्यादा आता है?

कई लोग सिर्फ वाटेज देखकर फैसला करते हैं, लेकिन असली बिजली खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि मशीन कितनी देर तक चलती है। आमतौर पर Microwave 1200 से 1400 वॉट बिजली इस्तेमाल करता है, लेकिन यह कुछ मिनटों के लिए ही चलता है। दूसरी तरफ OTG कई बार कम वॉट का होता है, लेकिन 30 से 60 मिनट तक लगातार चलता रहता है।

इसी वजह से रोजाना के छोटे कामों के लिए Microwave ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट माना जाता है। वहीं OTG लंबे बेकिंग और ग्रिलिंग के दौरान ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है। इसके अलावा OTG से निकलने वाली अतिरिक्त गर्मी की वजह से एसी और कूलर पर भी ज्यादा लोड पड़ सकता है।

READ MORE: AC का Sleep Mode क्या है? जानें फायदे और नुकसान

फिर भी OTG क्यों जरूरी है?

गर्मियों में Microwave ज्यादा आरामदायक विकल्प माना जाता है, लेकिन OTG की अपनी खासियत है। माइक्रोवेव खाना जल्दी गर्म कर देता है, लेकिन कई बार उसका टेक्सचर थोड़ा नरम या रबर जैसा लग सकता है। वहीं, OTG ड्राई हीट की मदद से खाने को क्रिस्पी और सुनहरा बनाता है इसलिए बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग के लिए आज भी OTG को बेहतर विकल्प माना जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Call of Duty: Modern Warfare 4 का नया अवतार, गेमर्स खुश
Previous Story

Call of Duty: Modern Warfare 4 का नया अवतार, गेमर्स खुश

Latest from Home Appliance

Don't Miss