BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट!

5 mins read
1.5K views
November 12, 2024

BSNL ने राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा शुरू की है, जिसके माध्यम से यूजर्स देश भर में BSNL के हाई-स्पीड नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे।

BSNL National Wi-Fi Roaming Service : BSNL की नेशनल वाई-फाई रोमिंग सेवा अब FTTH यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस नई सेवा के माध्यम से BSNL के फाइबर कनेक्शन यूजर्स देशभर में हाई-स्पीड FTTH नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे। BSNL ने अपने यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी “ऑन द गो” देने के लिए शुरू की है।

BSNL देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अभी तक 4G  नेटवर्क को पूरी तरह से रोल आउट नहीं किया है, इसलिए इस नई सेवा के जरिए BSNL अपने यूजर्स को बेहतर इंटरनेट सुविधा देने की कोशिश कर रही है।

  • अब तक BSNL FTTH उपयोगकर्ता केवल अपने राउटर की रेंज में ही इंटरनेट का उपयोग कर पाते थे, लेकिन अब इस राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा के साथ, उपयोगकर्ता देश में जहां भी BSNL नेटवर्क उपलब्ध है, वहां अपनी सक्रिय सदस्यता के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।
  • अगर यूजर ग्रामीण क्षेत्र में है और वहां BSNL का वाई-फाई नेटवर्क उपलब्ध है, तो वह वहां भी हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेगा।
  • BSNL का यह प्रयास है कि वह अपने यूजर्स को ऐसा समाधान उपलब्ध कराए, जिससे वे हर जगह इंटरनेट का उपयोग कर सकें।

क्या है Wi-Fi Roaming Service के फायदे

इस नई सेवा का उद्देश्य BSNL को नए यूजर्स के बीच लोकप्रिय बनाना और देश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है। BSNL ने इस सेवा को यूजर्स के लिए आसान बनाने के लिए कोई जटिल प्रक्रिया नहीं रखी है। एयरटेल और जियो जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियां फिलहाल ऐसी सेवा नहीं दे रही हैं क्योंकि उनके पास पहले से ही 5G नेटवर्क है जिसे वे अपने यूजर्स के लिए बढ़ावा देना चाहते हैं। वहीं, BSNL का 4G नेटवर्क अभी भी पूरी तरह से रोल आउट नहीं हुआ है, जिससे इस नई सेवा का महत्व और भी बढ़ जाता है।

BSNL National Wi-Fi Roaming Service का कैसे करें यूज

  • सबसे पहले BSNL वाई-फाई रोमिंग पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद अपना BSNL एफटीटीएच नंबर डालें।
  • फिर BSNL एफटीटीएच के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
  • कैप्चा कोड डालें।
  • Verify पर क्लिक करें और ओटीपी सत्यापन पूरा करें।
  • एक बार OTP वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद, आप BSNL की इस राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं और देश के किसी भी हिस्से में BSNL वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Canva हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे काम

Next Story

Amazon वर्कर के लिए बुरी खबर! लीक हो रही है पर्सनल डिटेल्स

Latest from Business

Dunzo के पूर्व CEO कबीर बिस्वास का नया AI स्टार्टअप

Dunzo फाउंडर को मिला निवेशकों का साथ, AI स्टार्टअप के लिए 102 करोड़ जुटाई फंडिंग

Kabeer Biswas startup: शहरी जीवन की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है। नए स्टार्टअप का
PrimeInvestor funding

19.5 करोड़ की फंड से PrimeInvestor अब सीधे संभालेगा आपका पैसा

PrimeInvestor funding: चेन्नई स्थित वेल्थटेक प्लेटफॉर्म PrimeInvestor अब सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने निवेशकों के लिए सीधे पोर्टफोलियो मैनेजमेंट

Don't Miss