Jio, Airtel, BSNL यूजर्स के लिए बुरी खबर, कटने जा रहा कनेक्शन

8 mins read
1.1K views
November 6, 2024

सरकार ने इन सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के करीब 1.7 करोड़ सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया है, जो फेक आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेजों के जरिए लिए गए थे।

Fake Sim Card : जियो,  एयरटेल,  वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल सिम कार्ड यूजर्स के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि सरकार ने इन सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के करीब 1.7 करोड़ सिम कार्ड को ब्लॉक कर दिया है, जो फेक आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेजों के जरिए लिए गए थे। भारत में बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेजों पर सिम कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिनकी सरकार जांच कर उन्हें ब्लॉक कर रही है। ऐसे में आपको यह भी पता होना चाहिए कि कहीं आपका सिम कार्ड किसी और के दस्तावेजों पर जारी न हो जाए। अगर ऐसा होता है तो आपका सिम कार्ड ब्लॉक भी किया जा सकता है।

फर्जी पेपर पर लिए गए सिम कार्ड पर बड़ा एक्शन

नकली या जाली दस्तावेजों के साथ खरीदे गए 1.77 करोड़ मोबाइल कनेक्शनों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरणों की मदद से ब्लॉक किया जा रहा है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग के साथ काम करने वाले चार दूरसंचार सेवा ऑपरेटरों ने 45 लाख फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉलों को भारतीय दूरसंचार नेटवर्क तक पहुंचने से रोक दिया है।

11 लाख अकाउंट किए गए फ्रीज

संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैंकों और पेमेंट वॉलेट ने करीब 11 लाख अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए थे। सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे बाकी सिम कार्ड भी ब्लॉक कर दिए जाएंगे। अगर आप नहीं चाहते कि आपका सिम कार्ड ब्लॉक हो जाए तो आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने चाहिए, जिससे पता चल सके कि आपका सिम कार्ड किसके आधार कार्ड पर जारी हुआ है।

फर्जी इंटरनेशन कॉल पर भी सरकार का एक्शन

धोखाधड़ी वाले फर्जी इंटरनेशन कॉल के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए, दूरसंचार विभाग ने इन कॉल को भारतीय उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने से पहले पहचानने और ब्लॉक करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली दो चरणों में शुरू की जा रही है।

  • पहले चरण के तहत उन कॉल्स को ब्लॉक किया जा रहा है जो गलत मार्केटिंग कॉल्स और मैसेज कर रहे हैं।
  • दूसरे चरण में किसी भी भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर के नंबर से आने वाली फर्जी कॉल्स को ब्लॉक किया जाएगा। यह काम केंद्रीय, राष्ट्रव्यापी स्तर पर किया जाएगा।

बैन हुए 71 हजार सिम एजेंट

  • रिपोर्ट के अनुसार, प्रति व्यक्ति जारी किए गए सिम कार्ड की सीमा से अधिक 61 लाख मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं।
  • साइबर अपराध या धोखाधड़ी में शामिल 29 लाख मोबाइल फोन ब्लॉक कर दिए गए हैं।
  • चोरी या खोए हुए 03 लाख मोबाइल फोन में से 12.02 लाख का पता लगा लिया गया है।
  • दुर्भावनापूर्ण एसएमएस भेजने में शामिल 20,000 इकाइयों, 32,000 एसएमएस हेडर और 2 लाख एसएमएस टेम्पलेट्स को डिस्कनेक्ट कर दिया गया है।
  • काटे गए मोबाइल कनेक्शनों से जुड़े 11 लाख बैंक खाते और पेमेंट वॉलेट फ्रीज कर दिए गए हैं।
  • डिस्कनेक्ट किए गए कनेक्शन से जुड़े लगभग 11 लाख व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं।
  • 71,000 पॉइंट ऑफ सेल (सिम एजेंट) को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

दुनिया का पहला लकड़ी सैटेलाइट लॉन्च

Next Story

Amazon Prime देखने वालों की हुई बल्ल-बल्ले, AI देगा दोगुना मजा

Latest from Latest news

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Gold Rate 22 April: क्या है आपके शहरों में सोने की कीमत?

Gold Rate India: भारत में सोने की कीमतें हमेशा निवेशकों और आम लोगों के लिए चर्चा का विषय रहती हैं। अलग–अलग शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट में थोड़ा–बहुत अंतर देखने को मिलता है। इस अंतर का कारण टैक्स, स्थानीय मांग और परिवहन लागत हैं। नीचे दिए गए आंकड़ों के आधार पर भारत के प्रमुख शहरों में सोने की ताज़ा दरें देखें।  आज सोने के रेट में शहरों के हिसाब से क्या बदलाव है? जानिए भारत के बड़े शहरों में 18, 22

Don't Miss