भारत में जल्द बिना सिम कार्ड के चला पाएंगे इंटरनेट!

5 mins read
889 views
November 12, 2024

Starlink ने सरकार की सभी शर्तों पर सहमती जताई है, जिसके कारण भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कनेक्शन सर्विस को लॉन्च करने का रास्ता साफ हो गया है।

Starlink : देश में Starlink के भारतीय GMPCS (सैटेलाइट ब्रॉडबैंड) सेवा लाइसेंस आवेदन का आगे बढ़ना अब लगभग तय हो गया है। मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर कंपनी ने भारत के डेटा लोकलाइजेशन और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने पर अपनी सहमति जताई है। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, सैटेलाइट ऑपरेटरों को स्थानीय स्तर पर डेटा स्टोर करना और खुफिया एजेंसियों के लिए संभावित डेटा एक्सेस को सक्षम करना आवश्यक है। DoT से लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण शर्तें हैं।

भारत में Starlink के आने की पूरी तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink ने DoT की सभी शर्तों पर अपनी सहमति जता दी है, जिसके वजह से अब भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कनेक्शन सर्विस को लॉन्च करने का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एलन मस्क की कंपनी सरकार के डेटा लोकलाइजेशन और सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से राजी हो गई है। वहीं, अब Starlink भारत में लाइसेंस आवेदन के लिए एक कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

100 देशों में शुरू हो चुका है सैटेलाइट नेटवर्क

दुनिया में 100 ऐसे देश हैं जहां सैटेलाइट नेटवर्क शुरू हो चुका है। फिलहाल, भारत में इसके लिए अभी रास्ता साफ नहीं है। इसकी वजह यह है कि एलन मस्क को अभी इसके लिए कई नियमों का पालन करना होगा। भारत में इसके लिए स्पेक्ट्रम भी उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि यहां यह सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।

भारत में Starlink की लिए ये हैं चुनौतियां

भारत में Starlink को दूसरी चुनौती ये है कि कई जगहों पर इससे निजात पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि विकसित देशों में Starlink के प्लान थोड़े महंगे हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। Starlink के महंगे होने की वजह से लोग इसके प्लान में ज्यादा इंट्रस्ट नहीं ले रहे हैं और कई जगहों पर इससे निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि एलन मस्क की कंपनी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

यह कंपनी बनाएगी करोड़पति, हर घंटे मिलेंगे 5 हजार, करें अप्लाई

Next Story

Google के नए अपडेट में Android 16 होगा बेहद खास! जानें फीचर्स

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss