Canva हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे काम

4 mins read
2.2K views
November 12, 2024

Canva आज कुछ समय के लिए काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Canva Down : Canva फोटो एडिटिंग को लिए काफी पॉपुलर है। ऐसे में इसके डाउन हो जाने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि Canva आज कुछ समय के लिए पूरी दुनिया भर में डाउन हो गया था। यूजर ऐप में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। यूजर अपने डिजाइन को एडिट नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें डाउनलोड भी नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स अपनी सारी दिक्कतों को X पर शिकायत कर रहे हैं। बता दें कि Canva ऐप की यह दिक्कत सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत कई दूसरे देशों में भी यूजर्स को यह दिक्कत आ रही है।

Canva ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Canva कंपनी यूजर्स की इस समस्या से अवगत है और इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है। खबर लिखने तक कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि सब कुछ कब तक ठीक हो जाएगा या यह समस्या क्यों आई है। Canva ने एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने लिखा है कि “हम इस पर काम कर रहे हैं! हम जानते हैं कि कुछ लोगों को Canva इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। अपडेट के लिए status.canva.com देखें। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद!”

बता दें कि canva यूजर्स ने करीब दोपहर 2:57 बजे सबसे ज्यादा इसकी शिकायत की। भारत में 78% यूज़र्स को canva की वेबसाइट इस्तेमाल करने में परेशानी हुई जबकि 18% को मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हुई। 4% यूज़र्स को लॉग इन करने में परेशानी हुई।

यूजर्स ने की शिकायत

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया कि वे अपने सेव किए गए प्रोजेक्ट्स को खोल नहीं पा रहे हैं और जरूरी काम करने में देरी का सामना कर रहे हैं। डिजाइन का काम, बिजनेस और मार्केटिंग करने वाले लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं और इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Apple यूजर्स सावधान! भारत सरकार ने जारी की ये चेतावनी

Next Story

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट!

Latest from Latest news

Don't Miss