Amazon वर्कर के लिए बुरी खबर! लीक हो रही है पर्सनल डिटेल्स

4 mins read
1K views
November 13, 2024

Amazon में काम करने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, कंपनी ने बताया है कि उनके कर्मचारियों के पर्सनल डेटा लीक हो रहे हैं।

Amazon Data Breach : Amazon ने अपने कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, कंपनी ने कहा कि उसके कुछ कर्मचारियों का डेटा गलत हाथों में पड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अटैक थर्ड पार्टी वेंडर पर हुआ है। इसके कारण कर्मचारियों की कॉन्ट्रैक्ट इन्फर्मेशन जैसे उनके ईमेल, फोन नंबर, बिल्डिंग लोकेशन आदि लीक हो गए हैं। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस अटैक में Amazon Web Services या उसके मुख्य सिस्टम प्रभावित नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह अटैक MOVEit Transfer से जुड़ा है, जिसने पिछले साल दुनिया के कई संगठनों को अपना शिकार बनाया था।

BreachForums पर डेटा हुआ लीक

यह एक तरह की वल्नरबिलिटी है जो दुनिया भर की कंपनियों में घुसपैठ करके इंपॉर्टेंट डेटा हासिल करती है। इस तरह की वल्नरबिलिटी फाइल ट्रांसफर के जरिए कंपनियों के सर्वर तक पहुंच जाती है। Name3L3ss नाम के एक कथित हैकिंग ग्रुप ने चोरी किए गए डेटा को BreachForums पर लीक किया गया है। MOVEit Transfer का शिकार होने वाली पहली कंपनी Amazon नहीं है। बता दें कि इससे पहले HP और HSBC जैसी कंपनियां भी इसका शिकार बन चुकी हैं।

Amazon के प्रवक्ता ने कही ये बात

Amazon के प्रवक्ता एडम मोंटगोमरी ने कहा है कि इस अटैक के कारण Amazon और AWS सिस्टम जैसे कंपनी के मुख्य सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ कंपनी के कर्मचारियों का डेटा जैसे ऑफिस ईमेल, डेस्क फोन नंबर और बिल्डिंग का पता ही लीक हुआ है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि अब तक उसके कितने कर्मचारियों का डेटा लीक हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट!

Next Story

Apple के इन फीचर से आसान होगा काम, यहां करें ट्राई

Latest from Latest news

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो
russian superyacht breaches strait of hormuz iran war update

पुतिन-ईरान की ‘सीक्रेट डील’? अमेरिकी नौसेना को ठेंगा दिखाकर जलडमरूमध्य से पार हुआ रूसी यॉट

Russian superyacht breaches strait of Hormuz:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका के बीच और होर्मुज जलडमरूमध्य Strait of Hormuz की नाकाबंदी के
crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss