Android Volume Fix: आजकल स्मार्टफोन के नए अपडेट के बाद कई यूजर्स को एक आम समस्या का सामना करना पड़ता है। फोन की वॉल्यूम सेटिंग पहले जैसी आसान नहीं रहती। पहले सिर्फ वॉल्यूम बटन दबाने से पूरी रिंगटोन तेज हो जाती थी, लेकिन अब नए Android सिस्टम में मीडिया, कॉल, नोटिफिकेशन और रिंगटोन का वॉल्यूम अलग-अलग कर दिया गया है। इसी वजह से कई बार रिंगटोन धीमी रह जाती है और यूजर को समझ नहीं आता कि दिक्कत कहां है।
फोन की रिंगटोन धीमी हो गई है? समझिए मीडिया, कॉल और नोटिफिकेशन वॉल्यूम अलग होने की वजह और इसे ठीक करने का आसान तरीका।
रिंगटोन वॉल्यूम कैसे बढ़ाएं?
अगर आपके फोन की रिंगटोन कम सुनाई दे रही है, तो आप इसे कुछ आसान स्टेप्स से ठीक कर सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन का वॉल्यूम अप बटन दबाएं। स्क्रीन पर एक वॉल्यूम बार दिखाई देगा। अब इसी बार के ऊपर या नीचे आपको तीन डॉट्स या सेटिंग्स का आइकन मिलेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने अलग-अलग वॉल्यूम स्लाइडर खुल जाएंगे। यहां ध्यान से देखें कि रिंगटोन का लेवल कम तो नहीं है। अगर कम है, तो उसे स्लाइड करके फुल या हाई लेवल पर सेट कर दें।
READ MORE: दिसंबर में Netflix, iOS और Android पर पहली बार Red Dead
फोन की आवाज कम क्यों हो जाती है?
पहले के स्मार्टफोन में एक ही वॉल्यूम कंट्रोल होता था, लेकिन अब नए Android वर्जन में हर आवाज को अलग-अलग सेट किया गया है। इसका फायदा यह है कि आप हर चीज का वॉल्यूम अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं, लेकिन कई बार यूजर गलती से सिर्फ मीडिया वॉल्यूम बढ़ा देते हैं और रिंगटोन का वॉल्यूम कम ही रह जाता है। इसी वजह से कॉल आने पर फोन की आवाज धीमी लगती है।
अगर रिंगटोन फिर भी ठीक न हो तो क्या करें?
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स के बाद भी रिंगटोन ठीक नहीं हो रही, तो कुछ और चीजें चेक करना जरूरी है। सबसे पहले अपनी रिंगटोन बदलकर देखें। कई बार जिस रिंगटोन को आपने सेट किया होता है, उसकी साउंड फाइल ही बहुत धीमी होती है। इसके अलावा नोटिफिकेशन और अलार्म की आवाज भी चेक करें। अगर अलार्म और नोटिफिकेशन तेज है लेकिन सिर्फ कॉल की रिंगटोन कम है, तो यह साफ तौर पर सेटिंग्स की समस्या है।
READ MORE: Telegram के Android ऐप का बड़ा मेकओवर, अब iOS जैसा नया और स्मूद लुक
स्पीकर खराब होने के संकेत
अगर आपके फोन में कोई भी आवाज। जैसे रिंगटोन, अलार्म या म्यूजिक ठीक से सुनाई नहीं दे रही या आवाज फटी-फटी आ रही है, तो यह स्पीकर की खराबी हो सकती है। ऐसी स्थिति में खुद से कोई सुधार करने की कोशिश न करें। सीधे फोन को कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर पर दिखाएं और हमेशा ओरिजिनल पार्ट्स से ही रिपेयर करवाएं। इससे फोन सुरक्षित रहता है और समस्या सही तरीके से ठीक हो जाती है।
