ये-शहर-बना-ChatGPT-का-सबसे-बड़ा-यूजर-हब

ये शहर बना ChatGPT का सबसे बड़ा यूजर हब

8 mins read
1 views
April 18, 2026

ChatGPT Usage India: OpenAI की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि भारत में ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल दिल्ली-NCR में हो रहा है। इसके बाद बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहर AI उपयोग में तेजी से आगे हैं। इन शहरों में लोग AI का इस्तेमाल काम, पढ़ाई, कोडिंग और रोजमर्रा के कामों में तेजी से कर रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट यह भी बताती है कि AI का फायदा अभी पूरे देश में बराबर नहीं पहुंच पाया है।

OpenAI की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल दिल्ली में हो रहा हैजबकि बड़े शहर AI उपयोग में तेजी से आगे हैं 

बड़े शहरों में AI का मजबूत दबदबा

OpenAI की Capability Gap Findings रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टॉप 10 शहर मिलकर कुल AI यूजर्स का लगभग 50% हिस्सा रखते हैं, जबकि इन शहरों की आबादी पूरे देश की आबादी का सिर्फ 10% से भी कम है। इसमें सबसे आगे दिल्ली-NCR है, जहां ChatGPT का इस्तेमाल सबसे ज्यादा देखा गया है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई भी बड़े AI हब बन चुके हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में AI का उपयोग अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और जर्मनी जैसे देशों की तुलना में लगभग 3 गुना ज्यादा केंद्रित है।

भारत बना AI इस्तेमाल में ग्लोबल लीडर

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है, जहां लोग AI का एडवांस इस्तेमाल कर रहे हैं। अब लोग सिर्फ सवाल पूछने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कोडिंग, डेटा एनालिसिस और जटिल समस्याओं को हल करने में भी AI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ChatGPT Plus यूजर्स के डेटा से पता चलता है कि भारत में रीजनिंग और थिंकिंग आधारित कामों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी में Codex ऐप लॉन्च होने के बाद सिर्फ दो हफ्तों में इसके यूजर्स में 4 गुना बढ़ोतरी हुई, जो भारत में AI की तेजी को दिखाता है।

READ MORE: OpenAI का बड़ा फैसलाअब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत

छोटे शहरों में अब भी बड़ा गैप

रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि AI का इस्तेमाल पूरे देश में बराबर नहीं है। बड़े शहरों में डेटा एनालिसिस का उपयोग छोटे शहरों से 30 गुना ज्यादा है, जबकि कोडिंग का उपयोग 4 गुना ज्यादा देखा गया है। छोटे शहर अभी भी AI के पूरे फायदे नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि कुछ राज्यों में अच्छी भागीदारी दिख रही है। उदाहरण के लिए, असम में 22% मैसेज शिक्षा से जुड़े हैं, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में हेल्थ से जुड़े मैसेज काफी अधिक पाए गए हैं।

READ MORE: किरण मणि ने छोड़ा JioStar, OpenAI बना नया ठिकाना

पूरे भारत में AI फैलाने की तैयारी

OpenAI भारत में AI को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। कंपनी TCS जैसी कंपनियों के साथ मिलकर AI आधारित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को बढ़ावा दे रही है। इसके साथ ही Razorpay के साथ साझेदारी कर डेवलपर्स को नए टूल्स दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालयों में ChatGPT Edu प्रोग्राम भी शुरू किया जा रहा है, ताकि छात्र शुरुआती स्तर से AI सीख सकें। कंपनी का लक्ष्य है कि AI का उपयोग शिक्षा, हेल्थकेयर और खेती जैसे क्षेत्रों में बढ़े, ताकि इसका फायदा देश के हर हिस्से तक पहुंच सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

fix phone low-ringtone
Previous Story

क्या आपके फोन की रिंगटोन गायब हो रही है? ये तरीका जानें

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss