Giorgia Meloni Instagram Video

कुछ ही घंटों में 100M व्यूज़, मोदी- मेलोनी की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया को किया क्रेजी

8 mins read
5 views
May 20, 2026

Modi Meloni Viral Video: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni का मेलोडी मूवमेंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाकर रख दिया है। यह वीडियों 2026 का सबसे दिलचस्प डिजिटल डिप्लोमेसी स्टोरी बन गया है। महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो ने 100 मिलियन से अधिक व्यूज बटोर लिए। दरअसल, इनदिनों पीएम मोदी विदेश दौरा पर हैं और उसके अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। जहां इटली के पीएम ने उन्हें गर्मजोशी के साथ स्वागात किया। अपने इस दौरा के दौरान उन्होंने मेलोनी को भारत की सबसे मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट की।

Melody टॉफी से शुरू हुई बातचीत ने भारत-इटली संबंधों को सोशल मीडिया पर दी नई पहचान, जानिए क्यों मेलोडी फिर से कर रहा है ट्रेड।

एक टॉफी से बना ग्लोबल इंटरनेट ट्रेंड

रोम में अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण पर पहुंचे पीएम मोदी ने जब मेलोनी को भारत की मशहूर Melody टॉफी गिफ्ट की, तो यह एक साधारण उपहार से कहीं ज्यादा खास बन गया। इस वीडियो का सबसे दिलचस्प पहलू इसकी सॉफ्ट पावर है। जहां आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बैठकों में रक्षा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे गंभीर मुद्दे सुर्खियां बनते हैं। वहीं, यहां एक टॉफी ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। इससे यह साफ हुआ कि आधुनिक दौर में जनता से जुड़ने का तरीका बदल चुका है। अब भावनात्मक और सांस्कृतिक संकेत भी उतने ही असरदार हैं जितने बड़े राजनीतिक बयान।

सोशल मीडिया ने बनाया ‘Melodi’ को पॉप-कल्चर आइकन

थैंक यू फॉर द गिप्ट, कैप्शन के साथ मेलोनी द्वारा साझा किया गया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। लोगों ने इसे पीक इंटरनेट डेमोक्रेसी भी करार दिया है। सोशल मीडिया पर मेलोडी, मेलोनी और मेलोडी काफी ट्रेंड कर रहा है। Parle Products ने भी वीडियो को रीशेयर किया, जिससे यह साफ हुआ कि सोशल मीडिया का एक वायरल पल कैसे किसी ब्रांड को बिना विज्ञापन के वैश्विक चर्चा में ला सकता है। एक साधारण भारतीय टॉफी अचानक से अंतरराष्ट्रीय बातचीत का हिस्सा बन गई।

READ MORE-  AI लिख रहा बेकार Code, C++ Creator के बयान से मची हलचल

वायरल वीडियो के पीछे छिपा रणनीतिक संदेश

हालांकि इस वायरलिटी के पीछे गंभीर कूटनीतिक संकेत भी छिपे हैं। पीएम मोदी और मेलोनी के बीच व्यापार, रक्षा, कनेक्टिविटी और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। दोनों नेताओं ने औपचारिक बैठक से पहले रोम के ऐतिहासिक Colosseum का दौरा भी किया। जिसने इस मुलाकात को सांस्कृतिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर खास बना दिया।

READ MORE- Motorola Edge Leak: नया डिजाइन देख फैंस हुए उत्साहित

COP28 से शुरू हुई थी Melodi की कहानी

बता दें कि #Melodi  की शुरुआत 2023 में दुबई में आयोजित COP28  सम्मेलन के दौरान हुई थी। जब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा था। “ गुड फ्रेंड एट Good COP28 #Melodi। फिर क्या था इंटरनेट पर मीम का बाढ़ आ गया। तीन साल बाद अब यह ट्रेंड मजाक नहीं डिजिटल ब्रांडिंग का उदाहरण बन गया है।

इस वायरल वीडियों ने यह संकेत दे दिया है कि सिर्फ भाषण से वैश्विक प्रभाव नहीं छोड़ते। इंटरनेट फ्रेंडली इमेज भी वैश्विक प्रभाव का हिस्सा बन सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

bhishmar ott release date amazon prime malayalam
Previous Story

OTT पर धमाल मचाएगा ‘Bhishmar’, जानें क्यों खास है ये फिल्म?

AI Storytelling Startup
Next Story

AI एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Mythik ने जुटाए 5M डॉलर, ग्लोबल ऑडियंस पर नजर

Latest from Latest news

AI Storytelling Startup

AI एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Mythik ने जुटाए 5M डॉलर, ग्लोबल ऑडियंस पर नजर

Mythik Funding:  भारत में एआई आधारित कंज्यूमर स्टार्टअप्स की तरफ निवेशक आकर्षित होने लगे हैं। इसी वजह से एआई पावर एटंरटेनमेंट स्टार्टअप ने 5

Don't Miss