AI Storytelling Startup

AI एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Mythik ने जुटाए 5M डॉलर, ग्लोबल ऑडियंस पर नजर

8 mins read
4 views
May 20, 2026

Mythik Funding:  भारत में एआई आधारित कंज्यूमर स्टार्टअप्स की तरफ निवेशक आकर्षित होने लगे हैं। इसी वजह से एआई पावर एटंरटेनमेंट स्टार्टअप ने 5 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इतनी बड़ी निवेश करने का मतलब है कि निवेशक टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एआई स्टोरीटेलिंग मॉडल पर भी दाव लगा रहे हैं। बता दें कि इस फंडिंग में Dream11 के सीईओ CEO Harsh Jain सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। ब्लूम फाउंडर्स फंड, पूर्व अधिकारी Rajat Gupta, भारती मित्तल फैमिली ऑफिस के जुबिन बिहारी मित्तल और प्वाइंट72 से जुड़े इशान सिन्हा जैसे निवेशकों ने भी कंपनी पर भरोसा जताया।

पॉकेट एफएम के बाद अब Mythik भी एआई कंटेंट क्रांति का बड़ा चेहरा बनकर उभर रहा है। जानिए क्यों निवेशक एआई एंटरटेनमेंट पर जता रहे हैं भरोसा।

भारतीय पौराणिक कथाओं को AI से नया रूप

साल 2025 में Mythik की शुरूआत Jason Kothari ने किया था। यह भारतीय लोककथाओँ, इतिहास को एआई की मदद से छोटे लेकिन हाई-क्वालिटी में बदलती है। यह 10-12 मिनट की कहानी पर विशेष ध्यान दे रही है। जो दर्शकों को डिजिटल युग में काफी पसंद आ रहा है। इसी तरह धार्मिक रामायण और महाभारत के बारे में भी एआई स्टोरीटेलिंग के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

भारत नहीं, 3.5 बिलियन दर्शकों पर नजर

इस फंड के माध्यम से मिथिक इस कंटेंट को करीब 3.5 बिलियन की वैश्विक ऑडियंस तक पहुंच बना सकता है। भारत की पुरानी सभ्यता, परंपरा दुनियांभर में फैल रही है। लोग इसमें काफी दिलचस्पी भी ले रहे हैं।इसके पीछे का एक कारण एआई की मदद से इन्हें बड़ी ही तेजी से क्षणभर में कई भाषाओं और फॉर्मेंट में बदलना।

READ MORE- NODWIN पर निवेशकों की नजर, 200 मिलियन डॉलर फंडिंग की तैयारी

AI बना कंटेंट इंडस्ट्री का नया हथियार

एआई का प्रभाव अब मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनियां पर चुका है। इन क्षेत्रों में एआई का खूब इस्तेमाल होने लगा है। इससे कंटेंट प्रोडक्शन सस्ता, तेज बनाया जा सके। अगर इसे समझना है तो पॉकेट एफएम को उदाहरण के तौर ले सकते हैं। इसने हालही EBITDA profitability हासिल करने का श्रेय एआई आधारित रणनीति को दिया। यानी एआई अब बिजनेस मॉडल का हिस्सा बन चुका है। इसी तरह AI storytelling स्पेस में मिथिक मुगाफी जैसे स्टार्टअप्स भी तेजी से उभर रहे हैं। मुगाफी फिल्ममेकर्स और राइटर्स को एआई की मदद से ऑनलाइन कंटेंट तैयार करने में सहायता देता है। पिछले साल 3 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग भी जुटा चुका है।

READ MORE- 150 करोड़ के फंड से D2C स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

AI स्टार्टअप्स बड़ा लेकिन सबसे कठिन बाजार

भारत के करीब 950 मिलियन इंटरनेट यूज़र्स और मोबाइल-फर्स्ट डिजिटल आदतें एआई कंपनियों के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही हैं। लेकिन चुनौती भी कम नहीं है। देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता AI कंपनियों के लिए मॉनिटाइजेशन को बेहद मुश्किल बना देती है। जो कंटेंट हिंदी भाषी दर्शकों को पसंद आता है, जरूरी नहीं कि वही दक्षिण भारत या पूर्वोत्तर के दर्शकों को भी उतना ही आकर्षित करे।

मिथिक का एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी और संस्कृति के मिश्रण से बनेगा। उद्देश्य स्पष्ट है कि आने वाले समय में एआई  कहानियां सुनाएगा ही। साथ ही लोगों चाहत के हिसाब से कंटेंट तैयार करेगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Giorgia Meloni Instagram Video
Previous Story

कुछ ही घंटों में 100M व्यूज़, मोदी- मेलोनी की बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया को किया क्रेजी

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss