Motorola Edge Leak

Motorola Edge Leak: नया डिजाइन देख फैंस हुए उत्साहित

7 mins read
2 views
May 20, 2026

Motorola Edge 2026: Motorola अपनी Edge सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही कथित Motorola Edge के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन और कुछ संभावित फीचर्स की जानकारी सामने आई है। नए लीक के मुताबिक, कंपनी इस बार डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है, जो यूजर्स का ध्यान खींच सकते हैं।

क्या Motorola Edge 2026 जल्द लॉन्च होने वाला है? लीक रिपोर्ट में फोन का डिजाइन, कैमरा और संभावित स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं, यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

डिजाइन में दिखा बड़ा बदलाव

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, Motorola Edge 2026 में इस बार फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि पिछले मॉडल Motorola Edge 2025 की तरह कर्व्ड स्क्रीन नहीं मिलेगी। यह बदलाव उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है, जिन्हें गेमिंग या वीडियो देखते समय गलती से स्क्रीन टच होने की समस्या होती थी।

फोन के डिजाइन को इस बार ज्यादा प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। लीक रेंडर्स में डिवाइस शैंपेन गोल्ड कलर में नजर आया है, जिसमें टेक्सचर्ड बैक पैनल दिया गया है। इसका डिजाइन काफी क्लासी दिखाई देता है। साथ ही, बैक पैनल पर फैब्रिक जैसी फिनिश भी देखने को मिल सकती है, जैसा कंपनी ने कुछ पुराने मॉडल्स में दिया था।

READ MORE: Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स

कैमरा डिजाइन में भी बदलाव

फोन के पीछे की तरफ ऊपर बाईं ओर एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे L-शेप में लगाया गया है। इसके साथ LED फ्लैश और एक अतिरिक्त सेंसर भी नजर आ रहा है। कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ मेटालिक गोल्ड फ्रेम दिया गया है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है।

वहीं, कंपनी का लोगो बैक पैनल के बीच में रखा गया है। फोन के दाईं तरफ वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए गए हैं, जबकि बाईं ओर एक अतिरिक्त बटन भी दिखाई दे रहा है, हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसका इस्तेमाल किस काम के लिए होगा।

READ MORE: Motorola इस अपकमिंग स्मार्टफोन की फीचर्स और कीमत हुई लीक!

संभावित स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अभी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 2025 को देखते हुए कुछ फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें 6.7-इंच pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 5,200mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग शामिल हो सकते हैं। फोन में IP68 और IP69 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च कब होगा?

कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले मॉडल को मई में लॉन्च किया गया था, इसलिए माना जा रहा है कि Motorola Edge 2026 भी जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है। आने वाले दिनों में इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Dollar Vs Rupee: डॉलर के सामने रुपया हुआ कमजोर, बढ़ेगी महंगाई!
Previous Story

Dollar Vs Rupee: डॉलर के सामने रुपया हुआ कमजोर, बढ़ेगी महंगाई!

Latest from Latest news

Don't Miss