Mirzapur-The-Movie-on-OTT-When-and-where-to-watch-the-extended-cut-of-Pankaj-Tripathi-film

Mirzapur’ OTT पर रिलीज, जानें कब और कहां देखें फिल्म

9 mins read
3 views
October 30, 2026

Mirzapur The Movie: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की यह फिल्म आज यानी 30 अक्टूबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। खास बात यह है कि OTT पर फिल्म का एक्सटेंडेड कट आया है। इसमें सिनेमाघरों में दिखाई गई फिल्म से कुछ अतिरिक्त दृश्य और फुटेज शामिल हैं गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘Mirzapur’ फ्रेंचाइजी की पहली बड़ी पर्दे की पेशकश है। इससे पहले इस क्राइम ड्रामा के तीन सीजन दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Mirzapur: The Movie अब OTT पर देखें, जानें फिल्म की कहानी और कहां देखें।

Mirzapur The Movie OTT पर कहां और कैसे देखें?

‘Mirzapur: The Movie’ अब Amazon Prime Video पर उपलब्ध है। जिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा, वे घर बैठे फिल्म देख सकते हैं। वहीं, फिल्म पहले देख चुके लोगों के लिए भी OTT रिलीज में कुछ नया है। इस बार दर्शकों को फिल्म का एक्सटेंडेड कट देखने को मिलेगा। इसमें ऐसे अतिरिक्त दृश्य हैं, जो सिनेमाघरों वाले संस्करण में शामिल नहीं थे। यानी OTT पर फिल्म देखने वालों को कहानी के कुछ और हिस्से देखने का मौका मिलेगा। फिल्म को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने पेश किया है। इसकी कहानी और पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है। निर्देशन की जिम्मेदारी गुरमीत सिंह ने संभाली है।

https://www.instagram.com/p/DfFGd6PFAtC/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

क्या है Mirzapur: The Movie की कहानी?

फिल्म की कहानी मिर्जापुर के अपराध जगत पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। कालीन भैया का दबदबा कायम है। दूसरी तरफ गुड्डू और बबलू पंडित भी इस परिवार के कारोबार में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं। मुन्ना त्रिपाठी अपने पिता का उत्तराधिकारी बनने के लिए बेचैन है। इस बार कहानी में राजस्थान के गैंगस्टर बब्बन यादव की एंट्री होती है। उसे बब्बन बबुआ के नाम से भी जाना जाता है। रवि किशन ने यह किरदार निभाया है। वह नशीले पदार्थों की एक चोरी की खेप लेकर मिर्जापुर पहुंचता है। उसके अपने इरादे हैं और उसकी एंट्री से कालीन भैया के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। फिल्म में पुरानी दुश्मनी, परिवार के भीतर तनाव और बदलते रिश्ते फिर देखने को मिलते हैं। कहानी पूर्वांचल की दुनिया को भी आगे बढ़ाती है।

READ MORE: OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी 10 नई फिल्में-सीरीज

Mirzapur: The Movie का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

एक जरूरी बात यह है कि फिल्म की कहानी तीसरे सीजन के बाद की नहीं है। यह फ्रेंचाइजी की टाइमलाइन में पहले सीजन के दौर की कहानी दिखाती है। यानी दर्शक इसमें पुराने घटनाक्रम और किरदारों को एक अलग अंदाज में देखेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 339.84 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 274.34 करोड़ रहा, जबकि विदेशों से 65.50 करोड़ आए। फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 230.59 करोड़ बताया गया है। फिल्म ने 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके बाद इसने भारत और विदेशों, दोनों बाजारों में अच्छी कमाई की।

READ MORE: वरुण-कृति की आवाज में आएगी ‘Obsession’, VIDEO

फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू

फिल्म में फ्रेंचाइजी के कई पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों में लौटे हैं।

  • पंकज त्रिपाठी – कालीन भैया
  • अली फजल – गुड्डू पंडित
  • दिव्येंदु – मुन्ना त्रिपाठी
  • जितेंद्र कुमार – बबलू पंडित
  • रवि किशन – बब्बन यादव

इसके अलावा फिल्म में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, अभिषेक बनर्जी, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, मोहित मलिक, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी नजर आते हैं। फिल्म का निर्माण Excel Entertainment के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। पुनीत कृष्णा लेखक हैं और गुरमीत सिंह निर्देशक हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss