क्रिप्टो बाजार में बड़ा फेरबदल, मजबूत कंपनियां होंगी आगे
क्रिप्टो इंडस्ट्री तेजी से बदल रही, बड़े प्लेटफॉर्म लगातार मजबूत हो रहे हैं, जबकि कई छोटे प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज बंद होने या विलय की राह पर हैं। Crypto Consolidation: क्या Crypto Market अब सिर्फ बड़े खिलाड़ियों तक सिमटता जा रहा है? आज सामने आई नई रिपोर्ट यही संकेत दे रही है। निवेशक अब सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मजबूत कमाई और टिकाऊ कारोबार दिखा रहे हैं। इसका असर यह है कि कई छोटे क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स और एक्सचेंज अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। Crypto Market में कुछ प्रोजेक्ट्स का बढ़ा दबदबा ARK Invest के रिसर्च एनालिस्ट लोरेन्जो वैलेंटे के मुताबिक, बाजार में पूंजी का बड़ा हिस्सा अब चुनिंदा प्लेटफॉर्म तक सीमित हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार Hyperliquid और Pump.fun मिलकर पूरे क्रिप्टो एप्लिकेशन सेक्टर की करीब 67% आय पर कब्जा किए हुए हैं। वहीं Ethena को जोड़ने पर शीर्ष 3 प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी लगभग 80% तक पहुंच जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अब सिर्फ उन्हीं प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत है और जो लगातार कमाई कर रहे हैं। https://x.com/LorenzoARK/status/2082153304574791868?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082153304574791868%7Ctwgr%5Ed5e22289d325c68fc759eccbe6bda2265b85ff3d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cointribune.com%2Fen%2Fthe-crypto-industry-is-entering-a-new-era-of-consolidation%2F छोटे एक्सचेंज पर बढ़ा संकट बदलते माहौल का असर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। BitMEX ने सितंबर में अपना एक्सचेंज बंद करने का फैसला लिया है। वहीं BitMart ने 26 अगस्त से ट्रेडिंग सेवाएं बंद करने और जनवरी 2027 तक पूरी तरह कारोबार खत्म करने की घोषणा की है। दूसरी ओर कुछ बड़ी कंपनियां विस्तार में जुटी हैं। Bybit ने इंडोनेशिया की स्थानीय कंपनी NOBI में बहुमत हिस्सेदारी खरीदकर अपनी मौजूदगी मजबूत की है। READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी बाजार में बढ़ सकते हैं अधिग्रहण और विलय विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में क्रिप्टो सेक्टर में विलय (Merger), अधिग्रहण (Acquisition) और कई कंपनियों के बंद होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। कई मामलों में कंपनियां सिर्फ अनुभवी टीमों को खरीदने पर ध्यान देंगी, जबकि कमजोर प्रोजेक्ट्स बाजार से बाहर हो सकते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव छोटे खिलाड़ियों के लिए चुनौती जरूर है, लेकिन इससे पूरे सेक्टर में गुणवत्ता और भरोसा बढ़ सकता है। लंबी अवधि में क्या होगा असर लोरेन्जो वैलेंटे का मानना है कि यह बदलाव भविष्य के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। कमजोर प्रोजेक्ट्स के बाहर होने से निवेश मजबूत कंपनियों तक पहुंचेगा और बाजार ज्यादा स्थिर बनेगा। इससे संस्थागत निवेशकों का भरोसा भी बढ़ने की संभावना है। READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
