Oppo A7 Pro Max: क्या स्मार्टफोन की बैटरी अब 12,000mAh तक पहुंचने वाली है? Oppo एक ऐसा ही फोन लाने की तैयारी में है। कंपनी का नया स्मार्टफोन चीन के MIIT सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर नजर आया है। इसमें 12,000mAh की बैटरी और 5G कनेक्टिविटी मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च तारीख और कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Oppo लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला फोन? 2026 में चीन में दिखा मॉडल नंबर PNC110।
Oppo के नए फोन का मॉडल नंबर आया सामने
रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo के अपकमिंग स्मार्टफोन को चीन के MIIT डेटाबेस पर देखा गया है। इस फोन का मॉडल नंबर PNC110 बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 11,640mAh रेटेड कैपेसिटी वाला सेल दिया जा सकता है। इसकी टिपिकल बैटरी क्षमता 12,000mAh हो सकती है। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो यह Oppo का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा।
5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है फोन
सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से फोन में 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलने के संकेत भी मिले हैं। हालांकि, इसके प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फोन किस नाम से बाजार में आएगा, यह भी साफ नहीं है। कंपनी ने कीमत और लॉन्च टाइमलाइन पर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
READ MORE: AI अब खास फीचर नहीं, स्मार्टफोन खरीदने की नई जरूरत बना
Oppo A7 Pro Max में मिलती है 10,000mAh बैटरी
फिलहाल Oppo का A7 Pro Max कंपनी की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसे सितंबर में चीन के बाहर कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इसके 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 599 यूरो (करीब 61,000 रुपए) रखी गई है। इसमें 10,000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
READ MORE: फोल्डेबल स्मार्टफोन क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं?
Oppo A7 Pro Max के फीचर्स भी जानिए
फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन, 330Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिलता है।
