जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI
क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे। Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे। Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे। READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है? AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश Meta इस तकनीक पर लगातार बड़ा निवेश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में BlackRock के साथ मिलकर 14 अरब डॉलर का डेटा सेंटर बनाने की साझेदारी की है। Meta का मानना है कि भविष्य में AI आधारित सेवाएं कंपनी की कमाई का बड़ा स्रोत बनेंगी। इसके साथ ही Meta बिजनेस के लिए AI एजेंट्स भी तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी के अनुसार 10 लाख से ज्यादा बिजनेस पहले ही WhatsApp और Messenger पर AI सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते खर्च के बीच भविष्य पर बड़ा भरोसा AI पर बढ़ते निवेश की वजह से Meta की Reality Labs यूनिट को इस तिमाही भी भारी नुकसान हुआ है। कंपनी का फ्री कैश फ्लो भी पिछले साल की तुलना में कम हुआ है। इसके बावजूद जुकरबर्ग का कहना है कि पर्सनल AI एजेंट्स ही Meta के अगले दौर की सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। READ MORE: Meta की
