Netflix scam India: भारत में इन दिनों एक नया साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है, खासकर WhatsApp, Telegram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर। इस स्कैम में लोगों को बहुत सस्ते दाम पर OTT सब्सक्रिप्शन का लालच दिया जा रहा है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar, Zee5 और Sony LIV जैसे बड़े प्लेटफॉर्म का कॉम्बो सिर्फ 299 रुपये में देने का दावा किया जाता है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरी तरह फर्जी है और इससे पैसे के साथ-साथ आपकी निजी जानकारी भी चोरी हो सकती है।
WhatsApp और Telegram पर 299 रुपये में OTT सब्सक्रिप्शन का फर्जी स्कैम फैल रहा है, जानें कैसे बचें इस साइबर फ्रॉड से।
कैसे चलता है यह स्कैम?
इस फ्रॉड में ठग पहले फेक ग्रुप और चैनल बनाते हैं और वहां बहुत सस्ते OTT पैक के ऑफर डालते हैं। वे दावा करते हैं कि कम कीमत में आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। जब कोई व्यक्ति इसमें रुचि दिखाता है, तो उससे मोबाइल नंबर, ईमेल, UPI या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं। इसके बाद वे एक QR कोड या पेमेंट लिंक भेजते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगता है, लेकिन जैसे ही यूजर पेमेंट करता है।
पैसे तुरंत गायब हो जाते हैं
कोई भी OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता और उसकी निजी जानकारी स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है, जिसका इस्तेमाल आगे फ्रॉड या स्पैम के लिए किया जा सकता है
लोग क्यों फंस जाते हैं?
OTT सब्सक्रिप्शन की कीमतें आजकल ज्यादा हो गई हैं, इसलिए लोग सस्ते ऑफर ढूंढते हैं। स्कैमर्स इसी का फायदा उठाते हैं। वे ऐसे ऑफर दिखाते हैं।
- Netflix + Prime + Hotstar सिर्फ 299 रुपये में
- ‘लाइफटाइम एक्सेस’ का झूठा वादा
- बहुत बड़े डिस्काउंट वाले प्रीमियम प्लान
- स्टूडेंट स्पेशल ऑफर
कैसे बचें इस स्कैम से?
- हमेशा OTT सब्सक्रिप्शन सिर्फ असली प्लेटफॉर्म जैसे Netflix, Prime Video, JioHotstar, Sony LIV, Zee5 से ही लें।
- WhatsApp या Telegram पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- कभी भी अपना UPI PIN, बैंक डिटेल्स या लॉगिन जानकारी किसी से शेयर न करें।
- अगर कोई OTT ऑफर टेलीकॉम कंपनी दे रही है, तो उसे सिर्फ Airtel, Jio या Vi की ऑफिशियल ऐप से ही जांचें।
READ MORE: दिल को छू जाएंगे ये टॉप K-Drama शोज, देखें पूरी LIST
अगर आप स्कैम का शिकार हो जाएं
- तुरंत बैंक या UPI को ब्लॉक करें।
- अपने सभी पासवर्ड बदल दें।
- gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
- अगर बड़ा नुकसान हुआ हो तो पुलिस को भी जानकारी दें।
READ MORE: Netflix पर गर्दा उ़़ड़ा रही राजकुमार राव की ‘Toaster’
भारत में यह खतरा क्यों बढ़ रहा है?
भारत में OTT यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग सस्ते ऑफर की तलाश में रहते हैं। इसी वजह से स्कैमर्स आसानी से लोगों को निशाना बना लेते हैं।
