whatsapp floating chat bubbles feature android chat

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, बिना ऐप खोले करें चैट

5 mins read
1 views
April 28, 2026

WhatsApp New Feature: WhatsApp जल्द ही Android यूजर्स के लिए एक नया और आसान फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर का नाम Notification Bubbles बताया जा रहा है। इसके आने के बाद यूजर्स सीधे स्क्रीन पर दिखने वाले छोटे बबल से ही चैट कर पाएंगे वो भी बिना ऐप पूरी तरह खुले हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही कोई मैसेज आएगा, स्क्रीन पर एक छोटा फ्लोटिंग बबल दिखाई देगा। इसमें उस कॉन्टैक्ट या ग्रुप की प्रोफाइल फोटो के साथ WhatsApp का लोगो भी दिखेगा। यूजर जैसे ही इस बबल पर टैप करेगा, एक छोटी चैट विंडो खुल जाएगी। यहां से आप मैसेज पढ़ सकते हैं और तुरंत जवाब भी दे सकते हैं।

WhatsApp Android यूजर्स के लिए नया Notification Bubbles फीचर ला रहा है, जिससे बिना ऐप खोले ही स्क्रीन पर चैट करना आसान हो जाएगा।

मल्टीटास्किंग होगी और आसान

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो एक साथ कई काम करते हैं। मान लीजिए आप वीडियो देख रहे हैं या इंटरनेट चला रहे हैं और उसी समय कोई जरूरी मैसेज आ जाता है, तो अब ऐप बदलने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर काफी हद तक Facebook Messenger के चैट बबल्स जैसा होगा, जो पहले से ही काफी पॉपुलर है। इसी तरह, व्हाट्सएप में भी यूजर्स को आसान और तेज चैटिंग का अनुभव मिलेगा।

यूजर के पास रहेगा पूरा कंट्रोल

इस फीचर की अच्छी बात यह है कि यूजर्स इसे अपनी पसंद के अनुसार ऑन या ऑफ कर सकते हैं। अगर किसी को स्क्रीन पर बबल दिखना पसंद नहीं है, तो वह इसे बंद कर सकता है। इससे प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों यूजर के हाथ में रहेंगे।

READ MORE: WhatsApp की चेतावनी, iPhone से डेटा चोरी का खतरा

डिजाइन में भी होगा बदलाव

WhatsApp सिर्फ नया फीचर ही नहीं, बल्कि अपने ऐप के डिजाइन में भी बदलाव करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप के टॉप बार से ‘WhatsApp’ नाम हटाकर वहां कंपनी का लोगो दिखाया जा सकता है। इसे 2013 के बाद सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव माना जा रहा है। साथ ही, स्टेटस अपडेट के लिए भी नई जगह दी जा सकती है।

READ MORE: क्या आपने WhatsApp का यह ‘हिडन फीचर’ इस्तेमाल किया है?

फिलहाल, यह फीचर Android11 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करेगा। अभी इसकी लॉन्च डेट तय नहीं हुई है, लेकिन अगर बीटा टेस्टिंग सफल रहती है, तो जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए आ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Vivo Y500s Launched
Previous Story

चार्जिंग की टेंशन खत्म, 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y500s बाजार में धमाकेदार एंट्री

Latest from Apps

Don't Miss