OnePlus 15R ने बढ़ाई टेक दुनिया की धड़कन, लॉन्च से पहले ही मचा दिया हंगामा

OnePlus 15R ने बढ़ाई टेक दुनिया की धड़कन, लॉन्च से पहले ही मचा दिया हंगामा

8 mins read
1.7K views
November 23, 2025

OnePlus: अपने अगले धमाकेदार स्मार्टफोन को लेकर ऐसा सरप्राइज देने जा रहा है, जिसकी झलक ने ही टेक दुनिया में हलचल मचा दी है। दरअसल, Amazon पर अचानक दिखाई दी माइक्रोसाइट लाइव की एक नई झलक से यह संकेत दे दिया है कि OnePlus 15R अब किसी भी पल भारत में एंट्री कर सकता है। अब यूजर्स को और ज्यादा इंतजार करनी नहीं पड़ेगी। इस झलक में फोन के दो आकर्षक ब्लैक और ग्रीन कलर ने बता दिया है कि यह काफी रोमांचित करनेवाला होगा।  स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल की साफ तस्वीर और दमदार स्पेसिफिकेशन की चर्चाओं ने यूजर्स में उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। खास बात यह है कि यह फोन OnePlus Ace 6T मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जिसे चीन में अभी लॉन्च भी नहीं किया गया है।

क्या OnePlus 15R होगा आने वाला फ्लैगशिप का दादा, Snapdragon चिप की चर्चा ने बढ़ाई यूजर्स में उत्सुकता

Amazon पर दिखी पहली झलक

OnePlus Ace 6T का रीब्रांडेड वर्जन होगा। OnePlus 15R जल्द ही ग्लोबली लॉन्च होगा और कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि ये हैंडसेट इंडिया आ रहा है। अब Amazon पर OnePlus 15R की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जो इसकी भारत में उपलब्धता की पुष्टि करता है। ये उसी तरह है, जैसा कुछ दिन पहले OnePlus India वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट थी। OnePlus 15R इंडिया में कम से कम दो कलर ऑप्शन्स में बेचा जाएगा। कहा जा रहा है कि ये जल्द चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 6T का

Coming Soon मैसेज से उम्मीदें बढ़ी

इसी तरह का माइक्रोसाइट कुछ दिन पहले OnePlus India की साइट पर भी दिखाई दिया था। दोनों जगह फोन Power On Limits Off टैगलाइन और Coming Soon मैसेज के साथ लिस्ट है, जिससे अंदाजा लगता है कि लॉन्च डेट का खुलासा जल्द हो सकता है।

READ MOREपुलिस के साथ काम करता है Spot रोबोट डॉग, जानिए इसकी क्षमताएं

OnePlus 15R की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 15R को लेकर सबसे ज्यादा जो फीचर चर्चा में है, वह इसका 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। यह हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को काफी स्मूथ बना सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 16 जीबी तक LPDDR5X Ultra रैम और 1 टीबी तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की बात भी सामने आ रही है, जिससे यह फोन हाई एंड यूजर्स की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिप हो सकती है।  जो इसे अपनी कैटेगरी के अन्य फोनों से तकनीकी रूप से काफी आगे रख सकती है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 Megapixel  का मुख्य सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हो सकता है।

READ MOREक्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुनाल मेहता ने RICO साजिश मानी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन नामों उतरने की अनुमान

टेक जगत में इस फोन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसका OnePlus Ace 6T का रीब्रांडेड वर्जन होने को लेकर है। माना जा रहा है कि चीन में Ace 6T जल्द लॉन्च होगा और उसी का ग्लोबल अवतार OnePlus 15R के रूप में पेश किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि यह फोन अंतरराष्ट्रीय बाजार में OnePlus Ace 6 नाम से भी उतर सकता है, जिसे चीन में हाल ही में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था।

कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालाकिं कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन Amazon और OnePlus India दोनों पर इसका दिखाई देना एक बड़ा संकेत है कि फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। ऐसे में OnePlus 15R को लेकर यूजर्स की उत्सुकता बढ़ गई है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

इस मॉडल में है कमाल का फीचर्स, बगल में बैठा व्यक्ति भी नहीं झांक पाएगा स्क्रीन
Previous Story

इस मॉडल में है कमाल का फीचर्स, बगल में बैठा व्यक्ति भी नहीं झांक पाएगा स्क्रीन

अगर आपके पास भी हैं ये 2 खूबियां तो… Instagram CEO का खुलासा
Next Story

अगर आपके पास भी हैं ये 2 खूबियां तो… Instagram CEO का खुलासा

Latest from News

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss