क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुनाल मेहता ने RICO साजिश मानी

क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुनाल मेहता ने RICO साजिश मानी

9 mins read
1K views
November 20, 2025

Crypto Money Laundering: क्रिप्टो दुनिया में बड़ा झटका देने वाले कुनाल मेहता ने आखिरकार अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मेहता ने RICO साजिश के तहत दोषी होने की बात मानी है। उस पर आरोप है कि उसने एक ऐसे बड़े स्कैम में हिस्सा लिया था, जिसमें 4,100 से ज्यादा Bitcoin चोरी किए गए थे। उस समय इन Bitcoin की कीमत 263 मिलियन डॉलर थी, जबकि इस हफ्ते यह मूल्य 384.5 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा पहुंच चुका है।

4,100 Bitcoin चोरी के मामले में कुनाल मेहता ने दोषी होने की बात मानी। उसने पैसे को कैश में बदलने, शेल कंपनियों और लग्जरी खरीदारी के जरिए छुपाने का काम किया। अमेरिकी एजेंसियां इस मामले की जांच में सक्रिय हैं।

कैसे चलता था कुनाल मेहता का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क?

जांच के दस्तावेजों के मुताबिक, मेहता ने चोरी हुए Bitcoin को छुपाने और उन्हें नकद में बदलने के लिए अवैध वित्तीय सेवाएं दीं हैं। वह चोरी हुए BTC को कैश में बदलता था, शेल कंपनियों के जरिए पैसे वायर करता था और महंगी चीजें खरीदकर पैसों का पता छुपाता था। 2024 में मेहता ने कई शेल कंपनियां बनाई थीं, जिनके माध्यम से वह नकली बैंक खातों का इस्तेमाल कर करोड़ों डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि मेहता चोरी क्रिप्टो को अपने साथियों को भेजता था और फिर वह उससे भी ज्यादा एडवांस तरीकों से उसे ब्लॉकचेन पर घुमाकर असली स्रोत छुपा देते थे। इसके बाद वही पैसा फिर से मेहता की कंपनियों के खातों में वायर के रूप में वापस आता था।

मेहता की व्यक्तिगत भूमिका क्या थी?

सिर्फ डिजिटल लेन-देन ही नहीं मेहता खुद नकद कैश लेकर भी अपने साथियों को डिलीवर करता था। जब भी ग्रुप के किसी सदस्य को कैश चाहिए होता, मेहता खुद पैसा पहुंचाता। इसके अलावा, उसने ग्रुप के लिए भारी-भरकम लग्जरी चीजें भी खरीदीं। जैसे एक्सोटिक कारें, प्राइवेट जेट सेवाएं, महंगे रियल एस्टेट रेंटल और मेहता अपने काम के बदले 10% फीस लेता था।

यह सब कैसे शुरू हुआ?

2024 की शुरुआत में मेहता को इस क्रिमिनल ग्रुप के कुछ सदस्यों से मिलवाया गया। यह मुलाकात एक मनी एक्सचेंजर के माध्यम से हुई, जिसे लॉस एंजेलिस के एक लग्जरी कार डीलर भी जानते थे। शुरू में मेहता को सिर्फ हजारों डॉलर के क्रिप्टो को कैश में बदलने के लिए कहा गया, लेकिन धीरे-धीरे उसे पता चला कि मामला बहुत बड़ा है। असल चोरी एक धोखाधड़ी का हिस्सा थी, जिसमें 4,100 बिटकॉइन एक अज्ञात पीड़ित से चुरा लिए गए थे। स्कैम में शामिल ज्यादातर लड़के 18 से 20 साल की उम्र के थे। अचानक इतनी अमीरी दिखाने पर शक हो सकता था इसलिए उन्होंने मेहता की मदद ली कि पैसे को ऐसे घुमाया जाए कि कोई पकड़ ना सके।

READ MORE: Capital B ने खरीदे 126 नए bitcoins, कुल होल्डिंग 2,201 BTC

शेल कंपनियों के पीछे की चालाकी

पूरा ऑपरेशन अदृश्य बनाने पर टिका था। शेल कंपनियां बनाई गईं, नकली अकाउंट खोले गए, उन्हीं कंपनियों के जरिए क्रिप्टो वायर किया जाता, कैश निकाला जाता और महंगी कारें खरीदी जातीं। क्रिमिनल ग्रुप का फोकस था महंगी कारें खरीदना, लेकिन कारें अपने नाम पर नहीं ले सकते थे, वरना सवाल उठते हैं इसलिए मेहता ने कारों के टाइटल अपनी शेल कंपनियों के नाम पर करवाए। यहां तक कि उसने स्टॉ साइनर्स भी रखे, जिन्हें 10,000 डॉलर से ज्यादा दिए गए।

READ MORE: Bitcoin व्हेल ने बेचे 435 मिलियन डॉलर के BTC, खरीदे 96,859 Ethereum

सरकार की कार्रवाई और चेतावनी

यह पूरा केस दिखाता है कि अमेरिकी एजेंसियां डिजिटल एसेट्स से जुड़े अपराधों पर कितनी सख्ती से काम कर रही हैं। इस जांच में कई विभाग जुड़े हैं।

  • S. Attorney’s Office (District of Columbia)
  • FBI Washington Field Office
  • IRS-Criminal Investigation
  • FBI Los Angeles और Miami Offices

केस को असिस्टेंट यू.एस. अटॉर्नी केविन रोसेनबर्ग संभाल रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

2025 App Store Awards के लिए चुने गए 45 फाइनलिस्ट ऐप्स
Previous Story

2025 App Store Awards के लिए चुने गए 45 फाइनलिस्ट ऐप्स

Next Story

अब OTP को करिए बाई-बाई, धोखाधड़ी से बचाएगा Google का यह नया फीचर्स

Latest from Bitcoin

Don't Miss