X Parental Controls: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने परिवारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। X Parental Controls के जरिए अब माता-पिता अपने किशोर बच्चों के स्क्रीन टाइम, फॉलोअर्स और प्राइवेसी सेटिंग्स पर नजर रख सकेंगे। इसके अलावा क्रिएटर्स को वीडियो एडिटिंग, ग्रुप चैट और कमाई के नए विकल्प भी मिलेंगे।
X Parental Controls: अब माता-पिता रख सकेंगे बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर, क्रिएटर्स को भी मिलेंगे नए फीचर्स।
माता-पिता को मिलेंगे ये अधिकार
X के आधिकारिक हेल्प सेंटर के मुताबिक, यह सुविधा 13 से 17 साल के किशोरों के लिए है। 18 साल या उससे अधिक उम्र के वयस्क अधिकतम 5 किशोर अकाउंट की निगरानी कर सकेंगे।
माता-पिता इन चीजों को मैनेज कर पाएंगे:
- बच्चों का साप्ताहिक स्क्रीन टाइम देखना और रोजाना इस्तेमाल की सीमा तय करना।
- नए फॉलोअर रिक्वेस्ट स्वीकार या खारिज करना।
- संवेदनशील कंटेंट और वीडियो सुझावों को सीमित करना।
- मैसेजिंग, फोटो टैगिंग और लोकेशन शेयरिंग की सेटिंग बदलना।
- यह देखना कि बच्चा निजी तौर पर किन अकाउंट्स से बातचीत करता है।
हालांकि, माता-पिता बच्चों के निजी मैसेज नहीं पढ़ पाएंगे। उन्हें सर्च हिस्ट्री और पासवर्ड बदलने की भी अनुमति नहीं होगी।
READ MORE: Coursera, edX या Udemy? करियर के लिए कौन सा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है बेस्ट?
X पर पैरेंटल कंट्रोल कैसे चालू करें?
इस फीचर को शुरू करने के लिए पैरेंटल कंट्रोल सेक्शन में जाकर ‘Get Started’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद X एक इनविटेशन लिंक और QR कोड देगा। किशोर को यह निमंत्रण स्वीकार करना होगा। इसके बाद ही निगरानी शुरू होगी। ध्यान रखें, इनविटेशन लिंक सिर्फ 72 घंटे तक मान्य रहेगा। किशोर अपनी सेटिंग्स में हुए बदलाव देख सकेंगे और चाहें तो निगरानी खत्म करने का अनुरोध भी कर सकते हैं।
क्रिएटर्स के लिए वीडियो एडिटिंग के नए टूल
X ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Media Editor को भी अपग्रेड किया है। अब यूजर्स वीडियो के अलग-अलग हिस्से रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसमें ग्रीन स्क्रीन, ऑटोमैटिक सबटाइटल, वीडियो ट्रिम और टेक्स्ट जोड़ने जैसे विकल्प मिलेंगे। क्रिएटर्स हॉरिजॉन्टल वीडियो को वर्टिकल फॉर्मेट में बदल सकेंगे और अपनी पसंद का थंबनेल भी लगा सकेंगे। एक पोस्ट में अब अधिकतम 20 फोटो और वीडियो अटैच किए जा सकते हैं।
READ MORE: असली है या नकली? कैसे करें QR कोड की पहचान, यहां देखें
ग्रुप चैट और वीडियो से कमाई के नए मौके
X अब 800 या उससे कम पेड सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर्स को खास ग्रुप चैट की सुविधा दे रहा है। हर ग्रुप में अधिकतम 1,000 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा वीडियो क्लिपिंग टूल से लंबे वीडियो के खास हिस्से निकालकर उन पर अपनी प्रतिक्रिया जोड़ी जा सकेगी। योग्य क्रिएटर्स और क्लिप बनाने वाले यूजर्स व्यूज के आधार पर रिवॉर्ड भी कमा सकेंगे। X तीन मिनट से छोटे ओरिजिनल वर्टिकल वीडियो के लिए आमंत्रण आधारित Video Kickstart Bonus प्रोग्राम भी टेस्ट कर रहा है।
