iPhone Air 2 और iPhone 18 का First Look आया सामने, डुअल कैमरा और स्लिम डिजाइन से मचेगी हलचल
iPhone 18 Leak: iPhone Air 2 और iPhone 18 के लॉन्च से पहले दोनों फोन की पहली झलक सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए डमी यूनिट्स से इनके डिजाइन का खुलासा हुआ है। Apple इन दोनों स्मार्टफोन को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकता है। खास बात यह है कि iPhone Air 2 में पहली बार डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है।
iPhone Air 2 में मिलेगा डुअल कैमरा, डिजाइन रहेगा स्लिम
iPhone Air 2 के डमी यूनिट की तस्वीरों और वीडियो में सबसे बड़ा बदलाव कैमरा सेटअप में नजर आया है। फोन के पिछले हिस्से में अब एक की जगह दो कैमरे दिखाई दे रहे हैं। पहले आई लीक रिपोर्ट्स में भी डुअल कैमरा मिलने का दावा किया गया था। इसका वीडियो X यूजर ने अपने प्रोफाइल पर शेयर किया है। तस्वीरों में फोन का कैमरा बंप भी नजर आता है। वहीं, इसकी मोटाई मौजूदा iPhone Air जितनी ही दिखाई दे रही है। यानी Apple अपने अगले स्लिम फोन में डिजाइन को ज्यादा मोटा किए बिना कैमरा अपग्रेड दे सकता है। फोन के सामने वाले हिस्से में Face ID कटआउट भी दिखाई देता है।
iPhone 18 का डिजाइन iPhone 17 जैसा ही रहेगा
iPhone 18 के डमी यूनिट में डिजाइन के मामले में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। इसका लुक काफी हद तक iPhone 17 जैसा दिखाई देता है। फोन का आकार iPhone Air 2 से बड़ा है। इसके पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल भी मौजूदा डिजाइन जैसा ही नजर आता है। इसमें iPhone 18 Pro सीरीज की तरह बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद नहीं है। लीक तस्वीरों के मुताबिक, Apple इस बार स्टैंडर्ड मॉडल के डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय फीचर्स और परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान दे सकता है।
READ MORE: महंगा iPhone खरीदने से कतरा रहे ग्राहक, Apple की बढ़ी चिंता!
iPhone Air 2 के संभावित फीचर्स और कीमत
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Air 2 में 6.55 इंच का ProMotion डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में Apple का नया A20 Pro चिपसेट और डेडिकेटेड C2 मॉडम दिए जाने की चर्चा है। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। एक भारतीय टिप्स्टर के दावे के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर (करीब 1,03,000 रुपये) हो सकती है। हालांकि, Apple ने अभी कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
READ MORE: Croma या Flipkart? कहां मिलेगा iPhone 17 सबसे सस्ता
iPhone 18 में मिल सकती है 4,430mAh की बैटरी
iPhone 18 में 6.3 इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिलने की भी उम्मीद है। फोन में A20 Pro चिपसेट और C2 मॉडम मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसके पीछे 48MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 48MP का कैमरा मिलने की संभावना है। लीक के मुताबिक, फोन में 4,430mAh की बैटरी मिल सकती है। फिलहाल, Apple ने दोनों स्मार्टफोन के नाम, फीचर्स और लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में इन जानकारियों को अभी लीक और शुरुआती दावों के तौर पर ही देखना चाहिए।
