पुलिस के साथ काम करता है Spot रोबोट डॉग, जानिए इसकी क्षमताएं

5 mins read
1.6K views
November 20, 2025

Spot Robot Dog: अगर आप सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, तो आपने Spot नाम के चार टांगों वाले रोबोट डॉग का डांस वीडियो जरूर देखा होगा, लेकिन यह रोबोट सिर्फ डांस के लिए ही नहीं बल्कि खतरनाक परिस्थितियों में इंसानों की मदद और अपराधियों को पकड़ने के लिए भी इस्तेमाल हो रहा है। बॉस्टन डायनामिक्स का यह रोबोट डॉग अब अमेरिका और कनाडा के 60 पुलिस विभागों में काम कर रहा है, जिनमें बम स्क्वॉड भी शामिल हैं। इसे होस्टेज रेस्क्यू, हथियारों से लड़ाई और खतरनाक मिशनों में शामिल किया जा रहा है।

Spot रोबोट डॉग की कीमत करीब 90 लाख रुपये है और यह होस्टेज रेस्क्यू, बम स्क्वॉड और अन्य खतरनाक मिशनों में मदद करता है। अब पुलिस ने इसकी दो यूनिट फिर से खरीदी हैं।

Spot की खासियतें

Spot की क्षमताएं वाकई कमाल की हैं। यह सीढ़ियां चढ़ सकता है, दरवाजे खोल सकता है और हाल ही में आए सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद फिसलन भरे सतह पर भी आसानी से चल सकता है। इसका ऑपरेटर टैबलेट जैसी कंसोल से इसे कंट्रोल करता है। Spot में कई कैमरे लगे हैं, जो लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं। साथ ही इसमें कई सेंसर लगे हैं, जो इसे बाधाओं से बचकर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। इसे केमिकल लीक, क्रैश साइट और अन्य खतरनाक जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां इंसानों को भेजना जोखिम भरा होता।

READ MORE: रूस का पहला AI रोबोट AIdol स्टेज पर गिरा, देखें VIDEO

कीमत और उपलब्धता

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक Spot रोबोट डॉग की कीमत करीब 90 लाख रुपये है। एक्सेसरीज जोड़ने पर इसकी कीमत लगभग दोगुना हो जाती है। निर्माता कंपनी के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 2,000 Spot रोबोट इस्तेमाल में हैं। अब पुलिस और इमरजेंसी एजेंसियों की मांग भी बढ़ रही है।

READ MORE: अब इंसानों को काम करने की जरूरत नहीं, रोबोट संभालेगा हर जिम्मेदारी

हालांकि, इसके इस्तेमाल को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। आलोचक कहते हैं कि रोबोट के इस्तेमाल से पुलिस और लोगों के बीच दूरी बढ़ सकती है। न्यूयॉर्क पुलिस ने इसे पहले इस्तेमाल किया था, लेकिन 2021 में विवाद के बाद इसका उपयोग बंद कर दिया गया। अब एक बार फिर पुलिस ने दो Spot रोबोट खरीदी हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

इस नए फोन की एंट्री से टेक जगत में मची हलचल, जानिए फीचर्स
Previous Story

इस नए फोन की एंट्री से टेक जगत में मची हलचल, जानिए फीचर्स

2025 App Store Awards के लिए चुने गए 45 फाइनलिस्ट ऐप्स
Next Story

2025 App Store Awards के लिए चुने गए 45 फाइनलिस्ट ऐप्स

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।

Don't Miss