iNvent Apple Store Delhi

दिल्ली में Apple फैन्स के लिए खुशखबरी, खुला iNvent का सबसे बड़ा स्टोर

4 mins read
319 views
January 23, 2026

iNvent Apple Store Delhi: दिल्ली के पीतमपुरा में Apple प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। Apple के ऑथराइज्ड प्रीमियम रिसेलर iNvent ने यहां अपना अब तक का सबसे बड़ा एक्सपेरिमेंटल Apple Store लॉन्च किया है। इसके साथ ही देशभर में iNvent के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जिनमें से 14 स्टोर्स दिल्ली-NCR क्षेत्र में स्थित हैं।

Apple यूजर्स के लिए बड़ी खबर! iNvent का नया एक्सपेरिमेंटल स्टोर दिल्ली में खुला, जानिए ऑफर्स और खास फीचर्स।

3,800 स्क्वायर फीट में फैला

Unity One Elegante Mall में स्थित यह स्टोर लगभग 3,800 स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे खास तौर पर Apple ईकोसिस्टम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ग्राहक अलग-अलग डिवाइस के बीच कनेक्टिविटी और प्रतिदिन के उपयोग को बेहतर तरीके से समझ सकें।

READ MORE-  ROBBi टॉय के साथ आया फ्लैगशिप फोन, जानिए Nova 15 Ultra की खासियत

हैंड्स-ऑन डेमो जोन और कंसल्टेशन

स्टोर में iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और एक्सेसरीज के लिए अलग-अलग हैंड्स-ऑन डेमो जोन बनाए गए हैं। इसके साथ ही लाइव ईकोसिस्टम डेमो, कंसल्टेशन डेस्क और सेटअप एरिया मौजूद हैं। जहां ग्राहकों को डिवाइस एक्टिवेशन, डेटा ट्रांसफर और ऑनबोर्डिंग जैसी सेवाएं दी जा रही हैं।

READ MORE- 2026 में नए रूप में दिखेगा YouTube, नील मोहन ने बताई 4 बात

लॉन्च ऑफर्स और स्टूडेंट को छूट

नए स्टोर के लॉन्च के मौके पर iNvent की ओर से iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch पर सीमित समय के लिए आकर्षक ऑफर्स पेश किए गए हैं। इनमें कैशबैक, फ्लैट डिस्काउंट और स्टूडेंट्स के लिए खास छूट शामिल हैं।नए और अपग्रेड करने वाले दोनों तरह के ग्राहकों को फायदा मिल सके।

मिलेगा फुल Apple एक्सपीरियंस

कंपनी का कहना है कि इस स्टोर का उद्देश्य ग्राहकों को Apple के प्रीमियम अनुभव से रूबरू कराना है। एक ही जगह पर खरीद, सेटअप और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलने से ग्राहकों को सहज और भरोसेमंद अनुभव देने पर फोकस किया गया है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI पर सबसे बड़ा एक्शन! दक्षिण कोरिया का कानून, स्टार्टअप्स में मचा हड़कंप!
Previous Story

AI पर सबसे बड़ा एक्शन! दक्षिण कोरिया का कानून, स्टार्टअप्स में मचा हड़कंप!

Next Story

US- TikTok डील पक्की, ऐप रहेगा चालू

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss