Huawei

Apple Watch की बिक्री में भारी गिरावट, जानें वजह

4 mins read
1.2K views
May 9, 2025

2024 में Apple Watch की ग्लोबल बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी ग्रोथ बनी हुई है।

Apple Watch: Apple Watch की पॉपुलैरिटी में इस साल गिरावट देखने को मिली है। 2024 में इसकी बिक्री में करीब 20% की कमी आई है, जबकि 2023 में भी लगभग 10% गिरावट दर्ज की गई थी। यह जानकारी मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट से सामने आई है।

क्यों घट रही है Apple Watch की डिमांड?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है नए मॉडल्स में कुछ खास बदलाव नहीं होना। Apple Watch Series 10 जैसे मॉडल में नए फीचर्स की कमी की वजह से यूजर्स में एक्साइटमेंट कम रहा। खासतौर पर अमेरिका मार्केट में जहां लोग अब स्मार्टवॉच पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

दूसरी कंपनियां कर रही हैं बेहतर

जहां Apple की बिक्री कम हो रही है, वहीं Huawei और Xiaomi जैसी कंपनियों की स्मार्टवॉच को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन ब्रांड्स ने न सिर्फ वेरायटी दी है बल्कि सस्ते और फीचर-पैक ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिससे वह ज्यादा खरीदे जा रहे हैं।

क्या है वजह और समाधान

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर Apple को फिर से अपने स्मार्टवॉच यूजर्स को वापस लाना है, तो उन्हें डिजाइन और फीचर्स में कुछ ऐसा नया लाना होगा जो पहले से बिल्कुल अलग और बेहतर हो। इसके अलावा, कीमत को लेकर भी रणनीति बनानी होगी, खासकर ऐसे समय में जब कई लोग बजट फ्रेंडली ऑप्शंस की ओर झुक रहे हैं।

भारत बना उम्मीद की किरण

भारत जैसे देशों में स्मार्टवॉच का चलन तेजी से बढ़ रहा है। युवा यूजर्स के बीच फिटनेस ट्रैकिंग और स्टाइलिश डिजाइन्स के कारण Apple Watch अब भी पसंद की जा रही है। ऐसे में Apple के लिए भारत एक बड़ा मार्केट बनकर उभर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp लाया नया AI फीचर! चैट्स को बनाए और मजेदार
Previous Story

WhatsApp लाया नया AI फीचर! चैट्स को बनाए और मजेदार

Google Pixel 8 camera
Next Story

Google Pixel 8 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें फीचर्स

Latest from Gadgets

Don't Miss