Nvidia CEO ने बेचे करोड़ों के शेयर, 1 अरब डॉलर पार!

Nvidia CEO ने बेचे करोड़ों के शेयर, 1 अरब डॉलर पार!

6 mins read
950 views
June 30, 2025

Nvidia CEO ने बेचे करोड़ों के शेयर, 1 अरब डॉलर पार!

Nvidia Stock Sale: Nvidia आज दुनिया की सबसे बड़ी और कीमती टेक कंपनियों में से एक है। हाल ही में यह कंपनी एक खास वजह से सुर्खियों में आई है। दरअसल, कंपनी के CEO Jensen Huang और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बीते एक साल में 1 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर बेच दिए हैं। सिर्फ जून 2025 में ही करीब 500 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे गए। शेयरों की यह बिक्री इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि Nvidia के शेयर लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं, खासकर AI तकनीक की बढ़ती मांग के चलते कंपनी की वैल्यू तेजी से बढ़ी है।

CEO Jensen Huang ने भी बेचे शेयर

Nvidia के को-फाउंडर और CEO Jensen Huang ने भी सितंबर 2024 के बाद पहली बार पिछले हफ्ते कुछ शेयर बेचे। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह बिक्री पहले से तय एक ट्रेडिंग प्लान के तहत हुई थी, जो मार्च 2025 में बनाया गया था। इससे यह तय होता है कि वह कब और कितनी कीमत पर शेयर बेचेंगे, ताकि किसी को इनसाइडर ट्रेडिंग का शक न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि Huang ने बहुत समझदारी से उस समय तक इंतजार किया जब तक शेयर प्राइस दोबारा ऊंचे स्तर पर नहीं पहुंच गए। इस योजना के तहत वह 2025 के अंत तक 60 लाख शेयर तक बेच सकते हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 900 मिलियन डॉलर है।

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कमाए करोड़ों

Nvidia के CEO Jensen Huang के अलावा कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी और बोर्ड मेंबर भी अपने शेयर बेच चुके हैं। बोर्ड मेंबर Mark Stevens ने करीब 4 मिलियन शेयर बेचने की योजना बनाई थी, जिनमें से अब तक 288 मिलियन डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। EVP Jay Puri ने 25 मिलियन डॉलर, Tench Coxe ने 143 मिलियन डॉलर और Brooke Seawell ने 48 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं। खास बात यह है कि ये सभी लोग 1990 के दशक से Nvidia के साथ जुड़े रहे हैं और कंपनी की शुरुआती सफलता में इनका अहम योगदान रहा है।

 Nvidia की मार्केट वैल्यू 3.8 ट्रिलियन डॉलर पहुंची

हालांकि, Nvidia को अमेरिकी एक्सपोर्ट नियमों की पाबंदियों और चीन की AI कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के शेयर अप्रैल में गिरावट के बाद फिर से तेजी से ऊपर चढ़े हैं। अब Nvidia की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 3.8 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई है। इतनी बड़ी वैल्यू के साथ Nvidia दुनिया की सबसे कीमती और ताकतवर टेक कंपनियों में शुमार हो गई है। इसका मुख्य कारण है AI तकनीक की बढ़ती मांग, जिसमें Nvidia के चिप्स सबसे आगे हैं। निवेशकों का भरोसा और बाजार में उत्साह इसके शेयर को लगातार मजबूत बना रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

tiktok deal update
Previous Story

TikTok Deal Update: TikTok डील फाइनल! अब चीन की मंजूरी का इंतजार

अगले 3 सालों में iPhone से ज्यादा लॉन्च होंगे Vision Pro जैसे हेडसेट!
Next Story

अगले 3 सालों में iPhone से ज्यादा लॉन्च होंगे Vision Pro जैसे हेडसेट!

Latest from Stock Market

Don't Miss