UPSSSC JE भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं? जानें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में कितने पद हैं और कौन आवेदन कर सकता है।
UPSSSC JE Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया दोनों भर्तियों के लिए अलग-अलग तारीखों पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर के कुल 1,536 पदों को भरा जाएगा। इनमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के पद शामिल हैं।
- मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर: 1,156 पद
- इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर: 380 पद
- आवेदन शुल्क: 25 रुपये
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। फॉर्म भरने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
READ MORE : IIT Bombay में भर्ती: जानें कौन कर सकता है आवेदन, कितनी मिलेगी सैलरी?
कब से कर सकेंगे आवेदन?
दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की तारीखें अलग-अलग हैं।
- मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 3 नवंबर
- आवेदन की आखिरी तारीख: 25 नवंबर
- फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख: 2 दिसंबर
- इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 6 नवंबर
- आवेदन की आखिरी तारीख: 27 नवंबर
इलेक्ट्रिकल भर्ती में फॉर्म सुधारने की आखिरी तारीख 4 नवंबर बताई गई है। यह आवेदन शुरू होने से पहले की तारीख है। ऐसे में उम्मीदवार इस तारीख की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर कर लें।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी तय शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को UP PET 2025 की निर्धारित पात्रता भी पूरी करनी होगी। भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी लागू होगा। आवेदन से पहले अपनी योग्यता और बाकी जरूरी शर्तें जांच लें।
READ MORE : Ford ने 350 इंजीनियर बुलाए, AI नहीं कर पाया काम
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए दो घंटे मिलेंगे। गलत जवाब देने पर अंक काटे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को सवालों के जवाब सावधानी से देने होंगे। अभिलेखों की जांच के समय उम्मीदवारों को पदों के लिए अपनी पसंद यानी वरीयता भी बतानी होगी। आवेदन की तारीखों और नियमों की सही जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर देखें।
