सरकार ने तय किए 20 लाख नौकरियों के लिए लक्ष्य

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! सरकार ने तय किए 20 लाख नौकरियों के लिए लक्ष्य

5 mins read
11 views
March 30, 2026

State government job: युवाओं को Employment देने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में आंध्र प्रदेश के उद्योग और वाणिज्य मंत्री Bharath Gupta ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने हर तीन महीने में रोज़गार मेले आयोजित किए जाने की बात कही है। उन्होंने ने युवाओं से मिलने जा रहे इस  मौके का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया है कि सरकार अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बशर्ते युवाओं को उद्योग की माँग को पूरा करने के लिए अपने Skill को निखारना होगा।

इन राज्यों के युवाओं के लिए अच्छी खबर। सरकार का फोकस अब स्किल, निवेश और जॉब मेलों के जरिए रोजगार के नए रास्ते खोलने पर है।

17 कंपनियाँ 1,125 देने जा रही नौकरियां

दरअसल, यह बातें उन्होंने शहर के वोकेशनल जूनियर कॉलेज में आयोजित मेगा जॉब मेले का उद्घाटन के दौरान कही है। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेले में हिस्सा ले रहीं 17 कंपनियाँ 1,125 नौकरियाँ दे रही हैं। यह आगे भी नियमित रूप आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इस तरह के मेले हर तीन महीने में आयोजित किए जाएँगे।

READ MORE- Lockdown Mode: iPhone में अब हैकर्स के लिए ‘नो एंट्री’?

20 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने का लक्ष्य

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में बड़ा लक्ष्य तय किए हैं। मंत्री ने बताया कि सरकार ने 20 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को मुख्यमंत्री N Chandrababu Naidu नेतृत्व में आईटी मिनिस्टर और मानव संसाधन विकास  मंत्री Nara Lokesh के मार्गदर्शन में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। कई कंपनियाँ ओरवाकल इंडस्ट्रियल हब में निवेश करने के तैयार है। प्रक्रियाएं चल रही है।

READ MORE- OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं

जय राज इस्पात लिमिटेड राज्य में 6,000 करोड़ रूपए का और निवेश कर रही है। इससे साफ है कि आनेवाले दिनों मे राज्य में युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे। इसके आलावे मंत्री ने यह कहा कि राज्य सरकार सरकारी विभागों में रिक्त पड़ी सीटों पर भी वैकेंसी निकालकर भरने जा रही है। अगर सरकार अपनी प्रतिबद्धता को बरकार रखती है तो यह राज्य के युवाओं के लिए वाकय में बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

सरकारी नेटवर्क पर ‘साइलेंट अटैक’, तीन हैकर ग्रुप्स ने मिलकर रची बड़ी साजिश!
Previous Story

सरकारी नेटवर्क पर ‘साइलेंट अटैक’, ती नहैकर ग्रुप्स ने मिलकर रची बड़ी साजिश!

Huskeys ने 8 मिलियन डॉलर की फंडिंग के साथ साइबर सुरक्षा बाजार में एंट्री की।
Next Story

साइबर सुरक्षा में बड़ा धमाका! Huskeys ने 8 मिलियन डॉलर के साथ एंट्री

Latest from Government

Don't Miss