SMIC चिप टेक्नोलॉजी ईरान की सेना तक पहुंच रही

क्या चीन की SMIC चिप टेक्नोलॉजी ईरान की सेना तक पहुंच रही है?

5 mins read
94 views
March 27, 2026

US China Chip War: दुनिया में चल रही सेमीकंडक्टर की लड़ाई अब और भी गंभीर हो गई है। नए आरोपों के अनुसार चीन के चिप सेक्टर और ईरान के मिलिट्री सिस्टम के बीच संबंधों की बात सामने आई है। यह मामला ऐसे समय पर आया है जब वैश्विक राजनीति पहले से ही तनाव में है और टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन पर भी बड़ा दबाव है।

अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि चीन की सबसे बड़ी चिप कंपनी SMIC ईरान को चिप बनाने वाले उपकरण भेज रही है। दो वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, SMIC ने लगभग एक साल पहले से ईरान को ये उपकरण भेजने शुरू किए थे। एक अधिकारी ने कहा कि हमें कोई कारण नहीं है यह मानने का कि यह अब भी बंद हो गया है।

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि चीन की चिप कंपनी SMIC ईरान को सेमीकंडक्टर उपकरण भेज रही है, यह मामला वैश्विक चिप वॉर और तकनीकी सप्लाई चेन पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

सैन्य उपयोग की आशंका

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह सिर्फ उपकरण भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें SMIC की तकनीक पर आधारित ट्रेनिंग भी शामिल हो सकती है। बताया गया है कि ये उपकरण ईरान के सैन्य-औद्योगिक परिसर को आपूर्ति किए गए हैं। हालांकि, इनका असली उपयोग अभी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे उपकरण सैन्य इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस सिस्टम में इस्तेमाल हो सकते हैं।

READ MORE: ईरान की चेतावनी, Google, Microsoft और बैंक निशाने पर!

SMIC पर पहले से हैं प्रतिबंध

SMIC पहले से ही 2020 से अमेरिका के प्रतिबंधों के तहत है। उस पर चीन की सेना से जुड़े होने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, कंपनी ने हमेशा इन आरोपों को गलत बताया है। अमेरिका ने चीन की एडवांस चिप तकनीक को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसमें Lam Research, KLA और Applied Materials जैसी अमेरिकी कंपनियों के एक्सपोर्ट पर भी रोक शामिल है।

READ MORE: ईरानी हैकरों ने लाखों डिवाइस किए तबाह, छोड़ा डरावना मैसेज!

चीन का रुख और चुप्पी

चीन ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई सीधा बयान नहीं दिया है। विदेश मंत्री वांग यी ने सिर्फ इतना कहा है कि सभी देशों को शांति और बातचीत की तरफ बढ़ना चाहिए। चीनी अधिकारियों का कहना है कि ईरान के साथ उनका व्यापार सामान्य और कानूनी है। वहीं, SMIC ने भी इन नए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT ने किया कैंसर का इलाज, ऑल्टमैन भी हुए हैरान
Previous Story

ChatGPT ने किया कैंसर का इलाज, ऑल्टमैन भी हुए हैरान

Google TV में Gemini AI के नए फीचर्स टीवी हुआ और स्मार्ट...लाइव स्पोर्ट्स स्कोर
Next Story

Gemini ने किया कमाल! अब TV पर ही लाइव स्कोर

Latest from Business

Plazza 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है

मेडिसिन डिलीवरी में ‘रॉकेट स्पीड’, Plazza जुटाने जा रहा 15 मिलियन डॉलर

Plazza funding : बेंगलुरु स्थित क्विक मेडिसिन डिलीवरी स्टार्टअप Plazza हेल्थकेयर डिलीवरी के मॉडल को बदलने की तैयारी शूरू कर दी है। कंपनी करीब

Don't Miss