Lockdown Mode: iPhone में अब हैकर्स के लिए ‘नो एंट्री’?

Lockdown Mode: iPhone में अब हैकर्स के लिए ‘नो एंट्री’?

5 mins read
67 views
March 30, 2026

Apple Lockdown Mode: Apple ने 2022 में अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया था, जिसका नाम Lockdown Mode है। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें साइबर हमलों का ज्यादा खतरा रहता है। करीब चार साल बाद Apple का कहना है कि अब तक उसे ऐसा कोई भी केस नहीं मिला है, जिसमें Lockdown Mode चालू होने के बावजूद किसी डिवाइस को स्पायवेयर से सफलतापूर्वक हैक किया गया हो।

Apple ने Lockdown Mode को 2022 में लॉन्च किया था और अब तक इसे कोई भी हैकर बायपास नहीं कर पाया है।

Apple का दावा क्या है?

Apple के अनुसार, यह फीचर Mercenary Spyware जैसे बेहद खतरनाक और एडवांस साइबर हमलों को रोकने में काफी असरदार साबित हुआ है। कंपनी का कहना है कि Lockdown Mode ने डिवाइस के अंदर घुसने वाले रास्तों को काफी हद तक बंद कर दिया है, जिससे हैकर्स के लिए सिस्टम को तोड़ना बहुत मुश्किल हो गया है। Apple ने यह भी बताया कि उसे अभी तक किसी ऐसे मामले की जानकारी नहीं है, जहां यह मोड ऑन होने के बाद भी स्पायवेयर डिवाइस को नुकसान पहुंचा पाया हो।

READ MORE: Apple की फिल्म ‘F1’ ने जीता ऑस्कर

यह फीचर कैसे काम करता है?

Lockdown Mode डिवाइस की कई सुविधाओं को सीमित कर देता है, ताकि हमले के रास्ते कम हो जाएं। यह मैसेज में आने वाले अटैचमेंट्स को रोकता है, कुछ वेब टेक्नोलॉजी को बंद करता है और अनजान कनेक्शन्स को भी लिमिट करता है। इन बदलावों से फोन या डिवाइस का इस्तेमाल थोड़ा सीमित हो सकता है, लेकिन सुरक्षा काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से स्पायवेयर के लिए हमला करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

READ MORE: मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

रिसर्च क्या कहती है?

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स और रिसर्चर्स ने भी पाया है कि कई बार Lockdown Mode की वजह से स्पायवेयर अटैक अपने आप ब्लॉक हो गए हैं। कुछ मामलों में तो ऐसा भी देखा गया कि जैसे ही यह फीचर एक्टिव हुआ, स्पायवेयर ने काम करना बंद कर दिया। हालांकि, Apple यह भी मानता है कि किसी भी सिस्टम में 100% सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती, लेकिन अभी तक कोई भी पक्का केस सामने नहीं आया है जहां इस फीचर को तोड़ा गया हो।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं
Previous Story

OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं

5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज
Next Story

5 साल से OTT पर छाई ये 9.2 रेटिंग वाली सीरीज

Latest from Cybersecurity

Don't Miss