OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं

OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं

6 mins read
197 views
March 30, 2026

Aave X Layer: क्रिप्टो की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। Aave अब X Layer पर लॉन्च हो गया है, जिससे यूजर्स के लिए DeFi का इस्तेमाल काफी आसान हो गया है। खास बात यह है कि अब OKX Wallet यूजर्स बिना किसी ब्रिज या अलग वॉलेट के सीधे लोन ले सकते हैं, पैसा जमा कर सकते हैं और उस पर कमाई भी कर सकते हैं। पहले DeFi इस्तेमाल करने के लिए कई ऐप्स और स्टेप्स से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब Aave के X Layer पर आने से यह प्रोसेस काफी आसान हो गया है। Aave पहले से ही 46 बिलियन डॉल से ज्यादा के फंड को मैनेज कर रहा है और अब वही मजबूत सिस्टम नए प्लेटफॉर्म पर भी मिल रहा है।

क्रिप्टो यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Aave अब X Layer पर आ गया है, जिससे लोन लेना, कमाई करना और फंड मैनेज करना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

बिना बेचे क्रिप्टो से कमाई और लोन

अब यूजर्स अपने क्रिप्टो को Aave में जमा करके उस पर कमाई कर सकते हैं, जो अपने आप बढ़ती रहती है। साथ ही, वे अपने क्रिप्टो को बेचे बिना उस पर लोन भी ले सकते हैं। इससे यूजर्स अपने एसेट को होल्ड करते हुए भी पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। Aave on X Layer पर xBTC, xETH, xSOL और USDT0 जैसे डिजिटल एसेट्स को सपोर्ट मिलता है। यहां यूजर्स स्टेबलकॉइन और अन्य क्रिप्टो को आसानी से उधार ले सकते हैं। इसके साथ ही ‘Efficiency Mode’ फीचर भी दिया गया है, जो यूजर्स को अपनी पूंजी का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद करता है। कुछ मामलों में लोन-टू-वैल्यू 88% तक मिल सकता है, जो आम 70% से काफी ज्यादा है।

READ MORE: Bitpanda ने लॉन्च किया Vision Chain, बैंकों के लिए नया रास्ता

पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में

यूजर्स अपने फंड को सीधे OKX Wallet में ही मैनेज कर सकते हैं। उन्हें डिपॉजिट या विड्रॉल के लिए अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने टोकनाइज्ड पोजीशन को OKX DEX पर ट्रेड भी कर सकते हैं। इससे यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और सुविधा मिलती है। Aave Labs के फाउंडर स्टैनी कुलेचोव का कहना है कि यह कदम Aave को एक बड़े इकोसिस्टम से जोड़ता है और यूजर्स के लिए कमाई, लोन और नए ऐप बनाने के मौके बढ़ाता है।

READ MORE: CBI की कार्रवाई, क्रिप्टो स्कैम नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अपग्रेड की तैयारी और कुछ चिंता

Aave की कम्युनिटी ने हाल ही में Aave V4 अपग्रेड को मंजूरी दी है। हालांकि, इसे लागू किए जाने से पहले एक अंतिम ऑन-चेन वोट अभी बाकी है। इस नए वर्जन में Hub and Spoke सिस्टम आएगा, जिससे लिक्विडिटी और रिस्क मैनेजमेंट बेहतर होगा, लेकिन हाल ही में एक तकनीकी समस्या भी सामने आई थी। 10 मार्च को प्राइस में गड़बड़ी के कारण करीब 26 मिलियन डॉलर की लिक्विडेशन हो गई। Chaos Labs के अनुसार, 34 अकाउंट्स इस समस्या से प्रभावित हुए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

सरकारी AI गेम में बड़ा उलटफेर? जानें Sarvam का ‘Chanakya’ प्लान

Lockdown Mode: iPhone में अब हैकर्स के लिए ‘नो एंट्री’?
Next Story

Lockdown Mode: iPhone में अब हैकर्स के लिए ‘नो एंट्री’?

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss