भारत बनेगा रोबोटिक्स एआई डेटा हब? फिजिकल एआई की रेस में भारत की एंट्री

भारत बनेगा रोबोटिक्स एआई डेटा हब? फिजिकल एआई की रेस में भारत की एंट्री

8 mins read
9 views
May 26, 2026

Physical Ai Robotics Data Factory:  दुनियांभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी तेजी से पांव पसार रहा है। इसका असर भारत पर पड़ा है। सरकार की ओर से तो इस दिशां कदम उठाए जा ही रहे हैं। यहां के युवा स्टार्टअप में इसका इस्तेमाल कर अपना भविष्य तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में उद्यमी Abhinav Kukreja ने नए स्टार्टअप Neocambrian AI की शुरुआत की है। जिसकी इनदिनों काफी चर्चाएं चल रही है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

रोबोटिक्स और एआई ट्रेनिंग के लिए भारत अब दुनिया का बड़ा डेटा हब बन सकता है। जानिए क्यों तेजी से बढ़ रही है फिजिकल एआई सेक्टर में दिलचस्पी।

भारत में नई डेटा रेस की शुरुआत

यह नया स्टार्टअप फिजिकल एआई और रोबोटिक्स डेटा सेंटर को ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी का कहना है कि वो रोबोटिक्स और एम्बॉडीड एआई सिस्टम के लिए बड़ी संख्या में ह्यूमन एक्शन डेटा सेंटर तैयार करेगी। बता दें कि आजकल दुनियांभर में एआई कंपनियां इंसानी गतिविधियों से जुड़े स्ट्रक्चर्ड डेटा जुटाने में लगे हैं। जिसके बार में कहा जा रहा है कि यह आनेवाले समय में ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑटोमेटेड असिस्टेंट और इंटेलिजेंट मशीनों को ट्रेन करने के लिए उपयोग में लाए

रोबोटिक्स इंडस्ट्री की सबसे बड़ी चुनौती

कंपनी का कहना है कि रोबोटिक्स इंडस्ट्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्वालिटी डेटा की कमी है। जिस तरह लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स को इंटरनेट पर मौजूद विशाल टेक्स्ट डेटा से ट्रेन किया गया।  उसी तरह फिजिकल एआई को रियल वर्ल्ड ह्यूमन एक्शन की जरूरत होगी। यही कारण है कि अब कंपनियां मनुष्य के दैनिक काम, मूवमेंट और इंटरैक्शन को रिकॉर्ड करने पर जोर दे रही हैं।

READ MORE- भारतीय स्टार्टअप्स का ‘विराट’ रूप: 118 बिलियन डॉलर की फंडिंग ने दुनिया को चौंकाया!

भारत का पहला रोबोटिक्स डेटा फैक्ट्री

कंपनी का दावा है कि उसने भारत का पहला रोबोटिक्स डेटा फैक्ट्री तैयार किया है। यहां ईगोसेन्ट्रिक वीडियो सिस्टम, मोशन ट्रैकिंग डिवाइस, स्टीरियो कैमरा रिग और एडवांस कैप्चर हार्डवेयर की मदद से मनुष्य के गतिविधियों का डेटा रिकॉर्ड किया जाएगा। इस डेटा का उपयोग विजन लैंग्वेज एक्शन मॉडल्स और वर्ल्ड मॉडल्स को ट्रेन करने में किया जा सकेगा।

READ MORE- भारत का AI जलवा: 277% बढ़ी फंडिंग, दुनिया भर के निवेशकों की नजर

भारतीय रिसर्चर्स को मिलेगा फायदा

इसके अलावे कंपनी ने यह भी कहा है कि जुटाए गए डेटा का एक हिस्सा भारतीय रिसर्चर्स को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे इंडियन एआई इकोसिस्टम को तेजी मिल सकती है और घरेलू रिसर्चर्स को ग्लोबल एआई रेस में नई ताकत। बड़ी आबादी, अलग-अलग भाषाएं, विविध कामकाजी माहौल और विशाल सर्विस वर्कफोर्स भारत को इस सेक्टर के लिए बहुत महत्व रखती है। वहीं, प्राइवेसी भी एक बड़ी मुद्दा बनी हुई है। जानकार वर्कर कंसेंट और एथिकल डेटा कलेक्शन को लेकर चिंता जता रहे हैं।

इससे साफ है कि आने वाले वर्षों में फिजिकल एआई और रोबोटिक्स ट्रेनिंग डेटा टेक इंडस्ट्री का बड़ा बाजार बन सकता हैं। जिसमें भारत की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Open source security flaws
Previous Story

Mythos AI का कमाल,खोज निकाली 23,000 खामियां!

कहीं भी, कभी भी इंटरनेट! Starlink Mini को और स्मार्ट बनाने में जुटी SpaceX
Next Story

कहीं भी, कभी भी इंटरनेट! Starlink Mini को और स्मार्ट बनाने में जुटी SpaceX

Latest from Investment

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज

Don't Miss