Alia Bhatt Movie List: आलिया भट्ट ने अपने छोटे से करियर में कई ऐसे रोल किए, जिनमें उनका लुक और अंदाज देखकर फैंस को भरोसा करना मुश्किल हो गया। आज हम उनकी 5 ऐसी फिल्मों की बात कर रहे हैं, जिनमें आलिया ने अपने किरदार में पूरी तरह खुद को बदल दिया।
उड़ता पंजाब से गली बॉय तक, आलिया भट्ट ने कई यादगार किरदार निभाए हैं, देखें उनकी टॉप 5 फिल्मों की पूरी लिस्ट।
- Udta Punjab
2016 में आई ‘उड़ता पंजाब’ में आलिया भट्ट ने बिल्कुल अलग किरदार निभाया। फिल्म में उन्होंने बिहार से पंजाब आई एक प्रवासी मजदूर का रोल किया, जो ड्रग्स के जाल में फंस जाती है। आलिया का बोलने का अंदाज, लुक और अभिनय उनके सामान्य किरदारों से बिल्कुल अलग था। पंजाब में बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क पर बनी इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई। फिल्म में शाहिद कपूर भी अहम भूमिका में थे। इसे अभी Netflix पर देखा जा सकता है।
- Raazi
2018 की फिल्म ‘राजी’ में आलिया ने सहमत का किरदार निभाया। कहानी एक ऐसी भारतीय लड़की की है, जो शादी के बाद पाकिस्तान जाती है और भारत के लिए खुफिया जानकारी जुटाती है। फिल्म में देशभक्ति के साथ भावनाएं और रोमांच भी है। आलिया ने किरदार की घबराहट, डर और हिम्मत को बेहद सहज तरीके से पर्दे पर उतारा। यह फिल्म उनके करियर की यादगार फिल्मों में शामिल है। इसे Prime Video पर देखा जा सकता है।
- Gangubai Kathiawadi
2022 में रिलीज हुई ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया ने ऐसा किरदार निभाया, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में उन्होंने गंगूबाई का रोल किया। कहानी एक मासूम लड़की की जिंदगी से शुरू होती है, जिसे कम उम्र में वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया जाता है। आगे चलकर वह अपने इलाके में मजबूत पहचान बनाती है। आलिया के लुक, डायलॉग डिलीवरी और तेवर ने किरदार को खास बना दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। फिल्म Netflix पर उपलब्ध है।
READ MORE: वीकेंड पर देखें 8 नई दमदार फिल्में, कौन-सी देखें पहले?
- Darlings
आलिया की ‘डार्लिंग्स’ सीधे OTT पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने विजय वर्मा के साथ काम किया। कहानी में घरेलू हिंसा और रिश्तों की जटिलता को दिखाया गया है। आलिया ने पत्नी का किरदार निभाया, जो अपने मुश्किल रिश्ते से निकलने की कोशिश करती है। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। विजय वर्मा के अभिनय की भी खूब चर्चा हुई। यह फिल्म अभी Netflix पर देखी जा सकती है।
READ MORE: ‘The Traitors 2’ ट्रेलर आउट, रिया-मल्लिका आमने-सामने, VIDEO VIRAL
- Gully Boy
2019 में आई ‘गली बॉय‘ में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आए थे। फिल्म मुंबई के रैप और स्ट्रीट म्यूजिक सीन से प्रेरित थी। आलिया ने इसमें सफीना का किरदार निभाया। उनका गुस्सा, प्यार और बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। उनका किरदार छोटा होने के बावजूद फिल्म में काफी असर छोड़ता है। फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजा गया था। इसे Prime Video पर देखा जा सकता है।
