Starlink Mini battery: अब कहीं भी, कभी भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। तार की भी जरूरत नहीं होगी। आराम से दूर-दराज के इलाके में भी इंटरनेट चला सकते हैं। SpaceX का Starlink Mini पहले ही ट्रैवलर्स, कैंपर्स और वैन में रहने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय है। लेकिन अब खबर है कि कंपनी इसे और ज्यादा पोर्टेबल बनाने की तैयारी कर रही है। आनेवाले समय में स्टारलिंक मिनी के अंदर ही बैटरी दी जा सकती है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
ट्रैवलर्स और ऑफ-ग्रिड यूजर्स के लिए बड़ी खबर। Starlink Mini में इनबिल्ट बैटरी मिलने की संभावना बढ़ी। जानिए डिटेल्स में।
फर्मवेयर में मिले बड़े संकेत
रिसर्च Jinwei Zhao ने स्टारलिंक के नए फर्मवेयर में कुछ ऐसे कोड देखे हैं जो इनबिल्ट बैटरी वाले मॉडल की ओर इशारा करते हैं। सबसे खास नाम DishBatteryStats सामने आया है। जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि डिश खुद अपनी बैटरी की जानकारी ट्रेक कर सकेगी। और उपभोक्ता को अलग से पावर बैंक जोड़ने की जरूर नहीं पडेगी।
USB-C और बैटरी दोनों का सपोर्ट
इसके अलावे GitHub पर मिले प्रोटो फाइल में तीन पावर मोड भी दिखाई दिए। इनमें USBC, BATTERY और USBC_AND_BATTERY शामिल हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया स्टारलिंक मिनी सीधे USB-C से चले, सिर्फ इनबिल्ट बैटरी पर काम करे या दोनों को साथ में इस्तेमाल कर सके। ऐसे में यह फीचर उन लोगों के लिए अधिख उपयोगी हो सकता है जो लंबा ट्रैवल करते हैं।
READ MORE- Apple Watch हुई और स्मार्ट, अब watchOS 27 होगा सबका फेवरेट
मौजूदा मॉडल में क्या है परेशानी
अभी के स्टारलिंक मिनी को पोर्टेबल बैटरी से चलाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए सही केबल और हाई-पावर बैटरी चाहिए होती है। इसके अलावे यह डिवाइस 100 वार्ड USB-C पावर डिलेवरी मांगता है। सामान्य चार्जर या पावर बैंक के साथ काम नहीं करता है। कई यूजर्स को अलग से भारी बैटरी को साथ लेकर चलना पड़ता है। एसी एडॉप्टर और लंबी केबल मिलती है।अगर बैटरी सीधे डिश के अंदर आ जाती है तो यूजर को कम सामान लेकर चलना पड़ेगा। सेटअप भी ज्यादा आसान हो सकता है। इन्हीं समस्यों को ध्यान में रखकर नया मॉडल तैयार किया गया है।
READ MORE- ChatGPT क्या है और कैसे बदल रहा है हमारी डिजिटल दुनिया, जानें फीचर्स
SpaceX क्यों कर सकता है यह बदलाव
बाजार में पहले से कई थर्ड पार्टी बैटरियां मौजूद हैं। लेकिन कंपनी की अपनी बैटरी आने से बेहतर इंटीग्रेशन मिल सकता है। Starlink ऐप बैटरी से जुड़ी सारी जानकारी मिल सकती है। हालाकि इसको लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इससे वायरलेस सैटैलाइट इंटरनेट का संकेत मिल रहा है।
