India’ startup ecosystem attracts cumulative funding of more than USD 118 billion CII

भारतीय स्टार्टअप्स का ‘विराट’ रूप: 118 बिलियन डॉलर की फंडिंग ने दुनिया को चौंकाया!

6 mins read
22 views
April 29, 2026

Indian Startup Ecosystem Funding: भारत का स्टार्टअप जगत आज 120 से अधिक यूनिकॉर्न, 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनियां और 390 बिलियन डॉलर की संयुक्त वैल्यूएशन के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप केंद्र बन चुका है। CII की रिपोर्ट बताती है कि इस असाधारण वृद्धि के पीछे देश का मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नीतिगत सुधारों का बड़ा हाथ है। पिछले एक दशक में भारत ने न केवल निवेश बटोरा है, बल्कि तकनीक और नवाचार में भी दुनिया को पीछे छोड़ा है। रिपोर्ट का सबसे महत्वपूर्ण पहलू स्टार्टअप्स के नजरिए में आ रहा बदलाव है। अब स्टार्टअप्स केवल अपनी कंपनी की कीमत बढ़ाने के पीछे नहीं भाग रहे।  मूल्य सृजन और मुनाफे पर ध्यान दे रहे हैं। अब जोर इस बात पर है कि बिजनेस मॉडल टिकाऊ हों, ऑपरेशनल अनुशासन बना रहे और इनोवेशन की जड़ें और गहरी हों।

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब। 120 यूनिकॉर्न और 118 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ भारतीय स्टार्टअप्स अब मुनाफे और स्थायी विकास की ओर बढ़ रहे हैं।

ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की स्थिति को भी मजबूती

​CII के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी की मानें तो भारतीय स्टार्टअप अब फिनटेक, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ड्रोन और डीप-टेक जैसे हाई-इम्पैक्ट सेक्टरों में कमाल के काम कर रहे हैं। ये क्षेत्र भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के साथ ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की स्थिति को भी मजबूत कर रहे हैं। आने वाला दशक इन उभरते हुए क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व करने का है।

READ MORE- बढ़ते साइबर खतरे, AI स्टार्टअप QuoIntelligence बना निवेशकों की पहली पसंद

फॉरवर्ड लुकिंग पॉलिसी इकोसिस्टम की आवश्यकता

​जैसे-जैसे स्टार्टअप्स का विस्तार हो रहा है।  उनके सामने नियामक और परिचालन संबंधी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। रिपोर्ट इस बात पर जोर देती है कि भारत को अब ऐसी नीतियों की जरूरत है जो तकनीक की रफ्तार के साथ कदम मिला सकें। सीआईआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन का मानना है कि भारत के पास टैलेंट और गति दोनों है। बस अब फॉरवर्ड लुकिंग पॉलिसी इकोसिस्टम की आवश्यकता है।

​भारतीय स्टार्टअप यात्रा फंड जुटाना नहीं, वास्तविक परिणाम देना है। इसमें मुनाफा कमाना, कार्यकुशलता बढ़ाना, बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करना और वैश्विक बाजारों में अपनी पैठ जमाना शामिल है।

​READ MORE- 34M की ताकत से Rivan बनाएगा भविष्य की गैस, बिना प्रदूषण के

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI Job Market 2026
Previous Story

क्या एआई ने ‘फ्रेशर्स’ के लिए नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया है? लिंक्डइन की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें!

The Family Man Season 4
Next Story

‘द फैमिली मैन 4’ में खुलेगा लोनावाला का राज, मनोज बाजपेयी ने दिया हिंट

Latest from Business

Don't Miss