Technical News

ALERT! Apple iPhone या Watch के साथ ये प्रोडक्ट यूज करने से बचें

5 mins read
1.3K views
November 30, 2024

Apple iPhone या Watch के साथ इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे सावधान रहें क्योंकि इससे ब्लास्ट होने का खतरा है।

Belkin Product Recalled: Apple अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज और नए MacBooks लॉन्च किए हैं, जो काफी प्रीमियम हैं। इसके अलावा मार्केट में कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं, जो Apple जितनी ही प्रीमियम प्रोडक्ट्स को बनाती हैं। इन पर Apple भी खुद भरोसा करती है। इन्हीं में से एक नाम है Belkin जो Apple के लिए वायरलेस चार्जिंग और दूसरी एक्सेसरीज बनाती है।

कंपनी ने हाल ही में Apple Watch और iPhone यूजर्स को अपने चार्जर से आग लगने और विस्फोट होने के खतरे को लेकर अलर्ट किया है। दरअसल, Belkin ने Apple Watch + Power Bank 10K के लिए अपने BoostCharge Pro Fast Wireless Charger को वापस मांगने की घोषणा की है। इस प्रोडक्ट का मॉडल नंबर BPD005 है, जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था। इसे Apple Store समेत कई प्लेटफॉर्म पर बेचा गया था, लेकिन अब कंपनी ने इसे तुरंत वापस मांग लिया है क्योंकि इस प्रोडक्ट में विस्फोट होने का खतरा है।

कंपनी ने क्या दी सलाह

रिपोर्ट के मुताबिक, Belkin ने एक मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट का पता लगाया है, जिसकी वजह से चार्जर का लिथियम सेल ज्यादा गर्म हो सकता है। इसके कारण आग लगने और विस्फोट होने का भी खतरा हो सकता है। यही वजह है कि कंपनी अब इस प्रोडक्ट को वापस बुला रही है। Belkin ने अपने यूजर्स को सलाह देते हुए कहा है कि वह अपने पावर बैंक को ज्वलनशील सामानों से दूर रखें। इसे डस्टबिन या रीसाइकिलिंग बिन में भी न फेंके। इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल अभी बंद कर दें।

पैसे वापस करेगी कंपनी

इस प्रोडक्ट का प्रभावित मॉडल नंबर BPD005 है, जिसे पावर बैंक के पिछले हिस्से पर देखा जा सकता है। Belkin ने अपने ग्राहकों को पैसे रिटर्न करने का भी भरोसा दिया है। आपको बता दें कि इस खराब प्रोडक्ट की कीमत करीब 13,000 रुपये थी। Belkin ने इस प्रोडक्ट को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है, हालांकि थर्ड पार्टी साइट्स पर इसे अभी भी देखा जा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Realme-GT-7-Pro-में-120Hz-रिफ्रेश-रेट
Previous Story

Realme GT 7 Pro क्यों खरीदना चाहिए? देखें पूरी डिटेल

Technical News
Next Story

Apple ने दी चेतावनी, अनजाने में भी न करें ये काम

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss