KuCoin और FSS की हुई साझेदारी, Crypto ट्रेड को मिलेगी नई रफ्तार

KuCoin और FSS की हुई साझेदारी, Crypto ट्रेड को मिलेगी नई रफ्तार

4 mins read
934 views
June 30, 2025

थाईलैंड में सरकार ने डिजिटल करेंसी को लेकर कई नियम बनाए हैं, जिससे लोग बिना डर के Crypto में निवेश कर सकें।

Kucoin And FSS partnership: थाईलैंड में Cryptocurrency का चलन तेजी से बढ़ रहा है। थाईलैंड की मशहूर crypto एक्सचेंज कंपनी KuCoin Thailand जिसे ERX Company Limited चलाती है, उसने Finansia Syrus Securities (FSS) के साथ हाथ मिलाया है। FSS थाईलैंड की एक पुरानी और भरोसेमंद फाइनेंस कंपनी है।

इस साझेदारी का क्या मतलब है

इस साझेदारी से FSS के ग्राहक अब सीधे KuCoin Thailand के प्लेटफॉर्म से Cryptocurrency खरीद और बेच सकेंगे। उन्हें अलग से कोई नया अकाउंट बनाने या किसी दूसरी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे क्रिप्टो ट्रेडिंग आसान और सुरक्षित हो जाएगी। थाईलैंड में सरकार ने डिजिटल करेंसी को लेकर कई नियम बनाए हैं, जिससे लोग बिना डर के Crypto में निवेश कर सकें। अब इस साझेदारी के जरिए लोगों की Crypto तक पहुंच और भी सरल हो जाएगी।

KuCoin का बड़ा लक्ष्य

KuCoin दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में 4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को Crypto सेवाएं दे रही है। कंपनी चाहती है कि Crypto सभी लोगों के लिए आसान और सुरक्षित बने KuCoin Thailand के डायरेक्टर हेनरी चेन ने कहा हमारा सपना है कि पारंपरिक फाइनेंस और Crypto दुनिया को एक साथ लाएं, जिससे सभी लोगों को फायदेमंद और सुरक्षित फाइनेंशियल सिस्टम मिल सके।

FSS को क्या फायदा

FSS के CEO चुआंगचाई नवोंग्स ने भी इस साझेदारी को फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा अब हमारे ग्राहक KuCoin के जरिए आसानी से crypto खरीद बेच सकेंगे। यह हमारे लिए एक नया और अहम कदम है।

क्या होगा नतीजा

KuCoin और FSS की ये साझेदारी थाईलैंड में Crypto के इस्तेमाल को और बढ़ावा देगी। ये कदम दिखाता है कि अब पारंपरिक फाइनेंस कंपनियां भी Crypto को अपनाने के लिए तैयार हैं। इससे निवेशकों को बेहतर और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अगले 3 सालों में iPhone से ज्यादा लॉन्च होंगे Vision Pro जैसे हेडसेट!
Previous Story

अगले 3 सालों में iPhone से ज्यादा लॉन्च होंगे Vision Pro जैसे हेडसेट!

AI खतरे में डाल रहा आपको? ये 40 प्रोफेशन के लोग हो सकते हैं जॉबलेस
Next Story

AI खतरे में डाल रहा आपको? ये 40 प्रोफेशन के लोग हो सकते हैं जॉबलेस

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss