Apple यूजर्स सावधान! भारत सरकार ने जारी की ये चेतावनी

5 mins read
983 views
November 12, 2024

अगर आप भी Apple का डिवाइस यूज करते हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है। दरअसल, भारत सरकार ने यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है।

Apple : Apple एक ऐसा ब्रांड है जिसे खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसके मंहगे होने के कारण हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। वहीं, दूसरी तरफ Apple के लैपटॉप और फोन की बाजार में काफी मांग है। लोग iPhone, iPad या MacBook को उनकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और परफॉर्मेंस की वजह से काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन अब Apple यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की गई है।

Apple यूजर्स को मिली चेतावनी

भारत सरकार की एजेंसी ने Apple यूजर्स के लिए हाई रिस्क वॉर्निंग जारी की है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम या CERT-In की ओर से मिली वॉर्निंग के बाद यूजर्स को Apple डिवाइस पर अपने कुछ जरूरी काम तुरंत निपटा लेने चाहिए। CERT-In भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसे साइबर सुरक्षा के खतरे को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था।

7 नवंबर को जारी की गई थी चेतावनी

CERT-In के मुताबिक,  Apple के iPhone, iPad, MacBooks और यहां तक ​​कि ब्राउजर Safari भी साइबर क्रिमिनल्स के निशाने पर हो सकते हैं। बता दें कि CERT-In ने 7 नवंबर को यह चेतावनी जारी की है। इसमें यूजर्स को अपने डिवाइस पर जरूरी अपडेट डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

CERT-In की चेतावनी में कहा गया है कि Apple के कई प्रोडक्ट में खामी पाई गई है। हालांकि, कंपनी ने iOS, iPadOS, macOS, tvOS, watchOS, visionOS और Safari के अलग-अलग अपडेट में इसे ठीक भी कर दिया है, लेकिन इसके लिए यूजर्स को अपने डिवाइस को लेटेस्ट अपडेट में अपग्रेड करना होगा।

एजेंसी ने कहा है कि सिक्योरिटी खामी के कारण यूजर्स की पर्सनल जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती है।

  • iOS and iPadOS (18.1 और 7.1 से पहले के वर्जन)
  • macOS Sequoia (15.1 और 7.1 से पहले के वर्जन)
  • macOS Ventura (13.7.1 से पहले के वर्जन)
  • watchOS (11.1 से पहले के वर्जन)
  • tvOS (18.1 से पहले के वर्जन)
  • visionOS (2.1 से पहले के वर्जन)
  • Safari (18.1 से पहले के वर्जन)

सेफ रहने के लिए करें ये काम

Apple यूजर्स सुरक्षा खामियों को ठीक करने के लिए अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करें। Apple ने हाल ही में iPhone iPhone के लिए iOS 18.1 जारी किया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

मधुमक्खियों के कारण नहीं बनेगा AI डेटा सेंटर! जकरबर्ग खोज रहे रास्ता

Next Story

Canva हुआ डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे काम

Latest from Latest news

Don't Miss