Technical News

Apple ने दी चेतावनी, अनजाने में भी न करें ये काम

4 mins read
1.2K views
December 1, 2024

अगर आप भी अपने iPhone को चार्ज करते समय यह गलतियां करते हैं तो सावधान हा जाएं, क्योंकि इसके कारण आपको भारी नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

Apple : Apple iPhone के लाखों यूजर हैं। लुक और परफॉर्मेंस के मामले में iPhone की क्लास अलग ही है। अगर आप भी iPhone को चार्ज करते समय कोई गलती करते हैं, तो इसकी भारी कीमत आपको चुकानी पड़ सकती है। इसको लेकर कंपनी ने भी चेतावनी दी है। अगर आप iPhone को पूरी रात चार्ज पर लगाकर रखते हैं या फिर अपने पास चार्ज पर रखकर सोते हैं तो आपको इसका भारी नुकसान हो सकता है। इसको लेकर Apple ने iPhone यूजर्स को इसे बदलने की सलाह दी है। हालांकि, कंपनी iPhone को रातभर चार्ज करने से मना नहीं कर रही है। कंपनी ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने फोन को ऐसी जगह चार्ज न करें कि जहां उसके ओवरहीट होने की संभावना हो।

Apple ने यह चेतावनी वेबसाइट पर ‘iPhone के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारी’ में दी गई है। इसमें कहा गया है कि iPhone उपयोगकर्ताओं को “चार्जिंग केबल और कनेक्टर के साथ लंबे समय तक स्किन के संपर्क से बचना चाहिए जब फोन चार्जिंग पर लगा हो।

कंपनी ने दी सलाह

  • चार्जिंग केबल या कनेक्टर पर सोने या बैठने से बचना चाहिए
  • ऐसी स्थितियों से बचें जहां आपकी त्वचा लंबे समय तक डिवाइस या उसके पावर एडॉप्टर या वायरलेस चार्जर के संपर्क में रह रही हो।
  • डिवाइस, पावर एडॉप्टर या वायरलेस चार्जर पावर सप्लाई से जुड़ा हो तो उसके साथ न सोएं।

अपनी स्किन को डिवाइस से बचाएं

अपने iPhone, पावर एडॉप्टर या किसी भी वायरलेस चार्जर को इस्तेमाल या चार्ज करते समय किसी खुले जगह पर करें। हालांकि, सोते समय फोन के ज्यादा गरम होने या आग लगने की संभावना बहुत कम है। लेकिन, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका कोई भी केबल आपकी त्वचा को न छुए क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Technical News
Previous Story

ALERT! Apple iPhone या Watch के साथ ये प्रोडक्ट यूज करने से बचें

iPhone 16
Next Story

20 हजार की बचत के साथ घर लेकर आएं iPhone 16

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss