Meta Ads पर नया नियम: अब SEBI वैरिफिकेशन जरूरी

Meta Ads पर नया नियम: अब SEBI वैरिफिकेशन जरूरी

6 mins read
1.7K views
July 1, 2025

भारत में फाइनेंशियल विज्ञापनों के लिए Meta का नया नियम। अब जरूरी होगा SEBI रजिस्ट्रेशन या पहचान वैरिफिकेशन, 31 जुलाई से लागू होंगे सख्त नियम विज्ञापनदाताओं के लिए।

Meta Ads New Rule: भारत में डिजिटल विज्ञापनों की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी Meta ने भारत में सिक्योरिटीज और इन्वेस्टमेंट से जुड़े विज्ञापनों के लिए नई वैरिफिकेशन पॉलिसी लागू करने की घोषणा की है।

क्या है नया नियम

31 जुलाई 2025 से जो भी एडवरटाइजर भारत में लोगों को टारगेट करके फाइनेंशियल सर्विस से जुड़े विज्ञापन चलाएंगे। चाहे वो भारत के हों या किसी और देश के उन्हें यह बताना जरूरी होगा कि इस विज्ञापन के पीछे फायदा किसे हो रहा है और पैसा कौन दे रहा है।

इसके लिए Meta ने कहा है कि विज्ञापनदाता को SEBI भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड का रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा, उस व्यक्ति या संस्था का जिसे विज्ञापन से फायदा हो रहा है और जो इसका भुगतान कर रहा है।

अगर SEBI रजिस्ट्रेशन नहीं है तो क्या करें

अगर कोई व्यक्ति या कंपनी SEBI के तहत रजिस्टर्ड नहीं है, तो वह अपनी पहचान या बिजनेस वैरिफिकेशन के जरिए भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।

Meta इन जानकारियों को कहां दिखाएगा

यह सभी जानकारी अब सीधे विज्ञापन पर एक डिस्क्लेमर के रूप में दिखाई जाएगी, जिसमें SEBI रजिस्ट्रेशन नंबर भी शामिल होगा। साथ ही Meta की Ad Library में यह जानकारी 7 साल तक सुरक्षित रखी जाएगी।

प्रक्रिया कब से शुरू होगी

Meta ने कहा है कि यह प्रक्रिया 26 जून 2025 से शुरू कर दी जाएगी और 28 जुलाई तक ये टूल्स सभी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सभी एडवरटाइजर्स को कम से कम एक महीने का समय दिया जाएगा, जिससे वे खुद को वैरिफाई कर सकें।

कैसे करें वैरिफिकेशन

  • Meta Business Suite या अन्य Meta सपोर्टेड टूल्स में जाकर Authorizations and Verifications टैब के तहत प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
  • वैरिफिकेशन के बाद जब आप नया विज्ञापन सेटअप करेंगे, तो आपको वैरिफाइड लाभार्थी और भुगतानकर्ता का चयन करना होगा।
  • आप एड सेट लेवल पर भी regional regulated categories और regional regulation identities जैसे पैरामीटर्स जोड़ सकते हैं।

क्या पुराने विज्ञापन भी प्रभावित होंगे

जो विज्ञापन 31 जुलाई से पहले एक्टिव हैं और अगर उनका विज्ञापन खाता वैरिफिकेशन पूरा कर चुका है, तो उन्हें अपडेट करने की जरूरत नहीं होगी।

Meta की सलाह

Meta ने सभी ब्रांड्स और एजेंसियों को खुद वैरिफिकेशन करने की सलाह दी है, ताकि किसी तरह की देरी ना हो। इसमें बिजनेस डॉक्युमेंट्स और डोमेन बेस्ड ईमेल वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI खतरे में डाल रहा आपको? ये 40 प्रोफेशन के लोग हो सकते हैं जॉबलेस
Previous Story

AI खतरे में डाल रहा आपको? ये 40 प्रोफेशन के लोग हो सकते हैं जॉबलेस

'नकली Bitcoin' का सच या भ्रम? क्या बोले Adam Back
Next Story

‘नकली Bitcoin’ का सच या भ्रम? क्या बोले Adam Back

Latest from Banking

Don't Miss