'नकली Bitcoin' का सच या भ्रम? क्या बोले Adam Back

‘नकली Bitcoin’ का सच या भ्रम? क्या बोले Adam Back

4 mins read
1.3K views
July 1, 2025

क्या सच में बाजार में घूम रहे हैं नकली बिटकॉइन? जानिए Adam Back ने क्या कहा और क्यों बहस तेज हो गई है

 Paper Bitcoin:  Bitcoin को लेकर एक नई बहस सोशल मीडिया पर तेज हो गई है, जिसे ‘Paper Bitcoin’ यानी नकली बिटकॉइन कहा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बाजार में असली 21 मिलियन Bitcoin की लिमिट के बाहर कुछ आर्टिफिशियल या फर्जी Bitcoin मौजूद हैं, जिनकी वजह से डिमांड बढ़ने के बावजूद कीमत स्थिर बनी हुई है।

हालांकि, Bitcoin तकनीक से जुड़े प्रमुख व्यक्ति और Hashcash के डेवलपर Adam Back ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो भी बड़ी संस्थाएं Bitcoin खरीद रही हैं, वे अपनी खरीदी हुई राशि को सुरक्षित कस्टोडियन के पास जमा करवा रही हैं। यानी वो असली Bitcoin की डिलीवरी ले रही हैं, न कि किसी नकली सिस्टम का हिस्सा हैं।

Lawrence Lepard का विरोध

हालांकि, निवेश प्रबंधक के लेखक Lawrence Lepard इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि Paper Bitcoin बिल्कुल असली समस्या है और इसके पर्याप्त संकेत बाजार में मौजूद हैं। उन्होंने लिखा ये छिपा हुआ नहीं है। Binance जैसे एक्सचेंज पर 12 बिलियन डॉलर की perpetual futures डील्स चल रही हैं। दुनियाभर में ये आंकड़ा 30 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। ये सब Paper Bitcoin है और लगातार बढ़ रहा है।

Lepard का मानना है कि Futures मार्केट में जो BTC ट्रेंड कर रहा है, वो फिजिकल Bitcoin नहीं है। इस तरह के derivatives के जरिए खरीदे गए Bitcoin की असल में कोई डिलीवरी नहीं होती और ये Paper Bitcoin की अवधारणा को मजबूत करते हैं।

सोशल मीडिया पर बहस तेज

इस महीने सोशल मीडिया पर Paper Bitcoin को लेकर काफी चर्चाएं हुई हैं। कई बिटकॉइनर्स का मानना है कि अगर डिमांड वाकई इतनी ज्यादा है, जितनी बताया जा रहा है, तो बिटकॉइन की कीमत 100,000 डॉलक के पार हो जानी चाहिए थी, लेकिन Adam Back बार-बार इस थ्योरी को खारिज करते रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इतनी बड़ी मात्रा में नकली BTC मार्केट में होता, तो उसे छिपाना बेहद मुश्किल होता, खासकर एक पारदर्शी और ट्रैक होने वाले सिस्टम में जैसे कि बिटकॉइन का नेटवर्क।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta Ads पर नया नियम: अब SEBI वैरिफिकेशन जरूरी
Previous Story

Meta Ads पर नया नियम: अब SEBI वैरिफिकेशन जरूरी

Apple लेगा OpenAI या Claude का सपोर्ट! अब Siri को मिलेगी नई ताकत
Next Story

Apple लेगा OpenAI या Claude का सपोर्ट! अब Siri को मिलेगी नई ताकत

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss