क्रिप्टो ठगी में फंसे Guo Wengui, अदालत ने सुनाई 30 साल की सजा

क्रिप्टो ठगी में फंसे Guo Wengui, अदालत ने सुनाई 30 साल की सजा

7 mins read
10 views
June 30, 2026

Crypto Fraud Case: चीन के निर्वासित कारोबारी गुओ वेनगुई (Guo Wengui) को मैनहट्टन की संघीय अदालत ने निवेशकों से 1 अरब डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के मामले में 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें 889 मिलियन डॉलर जब्त करने और पीड़ितों को मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

Guo Wengui Fraud Case में अमेरिकी अदालत ने चीनी कारोबारी को सुनाई 30 साल की जेल की सजा, जानें 1 अरब डॉलर की क्रिप्टो ठगी कैसे हुई।

क्रिप्टो निवेश के नाम पर जुटाए अरबों डॉलर

अभियोजन पक्ष के अनुसार, गुओ वेनगुई ने 2018 से 2023 के बीच हजारों लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने GTV Media Group, Himalaya Farm Alliance और Himalaya Exchange जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया कि Himalaya Coin (H-Coin) को सोने से समर्थित क्रिप्टोकरेंसी और Himalaya Dollar (HDO) को स्टेबलकॉइन बताकर लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया गया। अधिकारियों के मुताबिक केवल Himalaya Exchange के जरिए ही करीब 262 मिलियन डॉलर की ठगी की गई।

अदालत में पीड़ितों ने सुनाई दर्दभरी कहानी

सजा सुनाते समय जज ने कहा कि गुओ वेनगुई ने लोकतंत्र के समर्थन की भावना रखने वाले लोगों का भरोसा तोड़ा। अदालत में कई पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत इस योजना में गंवा दी। एक पीड़ित ने कहा कि इस धोखाधड़ी ने उनका पूरा परिवार आर्थिक संकट में डाल दिया। अभियोजन पक्ष ने बताया कि निवेशकों का पैसा कारोबार में लगाने के बजाय आलीशान बंगले, महंगी नौकाएं, रेसिंग कारें, लग्जरी कपड़े और अन्य शौक पूरे करने में खर्च किया गया।

दुनिया भर में बढ़ रही क्रिप्टो धोखाधड़ी पर सख्ती

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब दुनिया के कई देश क्रिप्टो से जुड़े अपराधों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। हाल के महीनों में कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर फर्जी क्रिप्टो नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। ब्लॉकचेन विश्लेषण करने वाली कंपनियां भी जांच एजेंसियों की मदद के लिए नए टूल विकसित कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अवैध क्रिप्टो वॉलेट्स में करीब 158 अरब डॉलर पहुंचे। हालांकि यह कुल ऑन-चेन लेनदेन का केवल 1.2% हिस्सा रहा, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है।

READ MORE: GTA 6 अर्ली एक्सेस के नाम पर गेमर्स से करोड़ों की ठगी

निवेशकों के लिए क्या है सबक?

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी क्रिप्टो प्रोजेक्ट में निवेश से पहले उसकी वैधता, नियामकीय मंजूरी और कंपनी की विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। केवल बड़े दावे या राजनीतिक विचारधारा के आधार पर निवेश करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।

READ MORE: MiCA नियमों ने रोका Binance, 1 जुलाई से बंद होंगी क्रिप्टो सेवाएं

Guo Wengui Fraud Case ने एक बार फिर साबित किया है कि बिना जांच-पड़ताल के किए गए निवेश का जोखिम बहुत बड़ा हो सकता है। अब इस फैसले को वैश्विक स्तर पर क्रिप्टो धोखाधड़ी के खिलाफ एक अहम कार्रवाई माना जा रहा है। आने वाले समय में ऐसे मामलों पर नियामकों की निगरानी और सख्त होने की उम्मीद है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp Username जल्द लॉन्च, क्या आपकी प्राइवेसी रहेगी सेफ?
Previous Story

WhatsApp Username जल्द लॉन्च, क्या आपकी प्राइवेसी रहेगी सेफ?

Lock Upp 2: मैं मां नहीं बनूंगी… आकांक्षा की इस बात ने तोड़ा गौरव का दिल
Next Story

Lock Upp 2: मैं मां नहीं बनूंगी… आकांक्षा की इस बात ने तोड़ा गौरव का दिल

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss