Solana अपग्रेड के बाद TPS क्यों नहीं बढ़ा, जानें कारण

Solana अपग्रेड के बाद TPS क्यों नहीं बढ़ा, जानें कारण

8 mins read
12 views
October 29, 2026

Solana Slot Time : Solana पर ब्लॉक बनने का समय घटकर 200 मिलीसेकंड हो गया है, लेकिन क्या इससे नेटवर्क की ट्रांजैक्शन क्षमता भी दोगुनी हो गई? ऐसा जरूरी नहीं है। 9 अक्टूबर को पूरा हुए इस बदलाव से नेटवर्क पर नई जानकारी जल्दी अपडेट हो सकती है, लेकिन हर सेकंड में होने वाले उपयोगी ट्रांजैक्शन की संख्या कई दूसरे कारकों पर निर्भर करती है।

Solana 200ms Upgrade पर सवाल: क्या तेज स्लॉट से नेटवर्क की क्षमता बढ़ती है? डेवलपर्स और ट्रेडर्स के लिए जरूरी मेट्रिक्स की पूरी गाइड अभी पढ़ें।

Solana Block Time घटकर 200 मिलीसेकंड हुआ

Solana में हर ब्लॉक के लिए एक समय अंतराल तय होता है, जिसे स्लॉट कहा जाता है। पहले नेटवर्क का लक्ष्य हर 400 मिलीसेकंड में स्लॉट तैयार करना था। अब इसे घटाकर 200 मिलीसेकंड कर दिया गया है। Solana Explorer के मुताबिक, 29 अक्टूबर को एक घंटे का औसत स्लॉट समय करीब 214 मिलीसेकंड था। इसका मतलब है कि नेटवर्क में हर सेकंड लगभग 4.7 स्लॉट हो सकते हैं। हालांकि, कु स्लॉट छूट भी जाते हैं। इसलिए स्लॉट बनने का समय और ट्रांजैक्शन की पुष्टि या अंतिम निपटान का समय एक जैसा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बदलाव के दौरान हाल के 10 epochs में छूटे स्लॉट की दर 0.11% से कम रही। छोटे स्लॉट से ट्रांजैक्शन की जानकारी जल्दी मिल सकती है और एक वैलिडेटर के पास क्रम तय करने का समय घटता है।

Solana TPS कितना है और इसका क्या मतलब?

TPS का मतलब है कि नेटवर्क एक सेकंड में कितने ट्रांजैक्शन प्रोसेस करता है। Solana Explorer ने 29 अक्टूबर को करीब 1,764 TPS दिखाया। यह उस समय का आंकड़ा है, नेटवर्क की तय या गारंटीड क्षमता नहीं। TPS के आंकड़ों में वोटिंग और सहमति से जुड़े ट्रांजैक्शन भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए डेवलपर्स को कुल ट्रांजैक्शन, सफल यूजर ट्रांजैक्शन और असफल ट्रांजैक्शन अलग-अलग देखने चाहिए। 2026 की पहली तिमाही में Solana पर 10.1 अरब नॉन-वोट ट्रांजैक्शन हुए। इनमें 74.4% सफल रहे, जबकि 25.6% रिवर्ट हो गए। असफल ट्रांजैक्शन भी नेटवर्क के संसाधन इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सिर्फ ऊंचा TPS देखना नेटवर्क की असली उपयोगी क्षमता समझने के लिए काफी नहीं है।

READ MORE: OKX-ICE को झटका, IBM समेत 26 कंपनियों ने शेयर टोकनाइजेशन रोका

स्लॉट घटने पर क्षमता दोगुनी क्यों नहीं होती?

Solana के SIMD-0525 प्रस्ताव के तहत स्लॉट का समय घटने पर हर स्लॉट में इस्तेमाल होने वाली कंप्यूट क्षमता भी कम होती है। पहले 400 मिलीसेकंड वाले स्लॉट में बेसलाइन सीमा 6 करोड़ Compute Units थी। अब 200 मिलीसेकंड के स्लॉट में यह घटकर 3 करोड़ Compute Units हो गई है। यानी स्लॉट की संभावित संख्या दोगुनी हो सकती है, लेकिन हर स्लॉट में होने वाला काम लगभग आधा हो जाता है। इससे ट्रांजैक्शन की जानकारी जल्दी मिल सकती है, पर लंबे समय में नेटवर्क की कुल क्षमता अपने आप दोगुनी नहीं होती।

READ MORE: क्वांटम कंप्यूटर से Ethereum को खतरा, डेवलपर्स ने बनाया नया प्लान

डेवलपर्स और यूजर्स को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

पेमेंट ऐप, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और वॉलेट बनाने वाले डेवलपर्स को सिर्फ TPS पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्हें इन बातों पर नजर रखनी चाहिए:

  • ट्रांजैक्शन की पुष्टि में लगने वाला समय।
  • सफल यूजर ट्रांजैक्शन प्रति सेकंड।
  • छूटे हुए स्लॉट और Compute Units का इस्तेमाल।
  • नेटवर्क की भीड़ और प्राथमिकता शुल्क।

तेज स्लॉट से ट्रेडिंग और ऐप्स की प्रतिक्रिया बेहतर हो सकती है। फिर भी नेटवर्क पर भीड़ होने पर स्वैप फेल हो सकते हैं और फीस बढ़ सकती है। वॉलेट को ट्रांजैक्शन भेजे जाने, उसकी पुष्टि और अंतिम निपटान के बीच फर्क साफ दिखाना चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss