MiCA नियमों ने रोका Binance, 1 जुलाई से बंद होंगी क्रिप्टो सेवाएं

MiCA नियमों ने रोका Binance, 1 जुलाई से बंद होंगी क्रिप्टो सेवाएं

8 mins read
2 views
June 26, 2026

Binance EU Halt: क्या दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज यूरोप के सबसे बड़े बाजार से बाहर होने जा रहा है? ताज़ा घटनाक्रम यही संकेत दे रहे हैं। Binance को यूरोपीय संघ (EU) के नए MiCA (Markets in Crypto-Assets) नियमों के तहत लाइसेंस नहीं मिल पाया है। इसके चलते कंपनी 1 जुलाई से EU के ग्राहकों के लिए अपनी क्रिप्टो सेवाएं रोकने जा रही है। हालांकि, Binance ने साफ किया है कि ग्राहकों की जमा पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

Binance को EU में बड़ा झटका: MiCA लाइसेंस नहीं मिलने के बाद 1 जुलाई से यूरोप में उसकी क्रिप्टो सेवाएं बंद होंगी, जानिए क्या होगा यूजर्स पर इसका असर?

MiCA लाइसेंस क्यों बना सबसे बड़ी चुनौती?

EU ने तय किया है कि 1 जुलाई से कोई भी क्रिप्टो कंपनी बिना MiCA लाइसेंस के 27 सदस्य देशों में सेवाएं नहीं दे सकेगी। Binance ने ग्रीस के जरिए लाइसेंस हासिल करने की कोशिश की थी और करीब 18 महीने तक इस प्रक्रिया पर काम किया, लेकिन 24 जून को कंपनी ने खुद ही अपना आवेदन वापस ले लिया। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ग्रीस का नियामक आवेदन खारिज करने की तैयारी में था। Binance का कहना है कि उसने औपचारिक अस्वीकृति से पहले ही दूसरा विकल्प तलाशने का फैसला किया।

ग्रीस ने क्यों जताई आपत्ति?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीक नियामकों ने Binance के पुराने रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। खासतौर पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के सिस्टम और संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) की पात्रता को लेकर चिंताएं सामने आईं। साल 2023 में Binance ने अमेरिका में एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों के उल्लंघन के मामले में दोष स्वीकार किया था। इसके बाद कंपनी को 4.3 अरब डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भरना पड़ा। CZ ने CEO पद छोड़ा, जेल की सजा भी काटी और बाद में उन्हें माफी मिली। हालांकि वे अब भी कंपनी में लगभग 90% हिस्सेदारी रखते हैं।

EU के ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

Binance ने पोलैंड, इटली, स्पेन और फ्रांस समेत कई देशों के ग्राहकों को ईमेल भेजकर स्थिति की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि सेवाएं रुकेंगी, लेकिन ग्राहकों की संपत्ति सुरक्षित रहेगी।

Binance ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे:

  • खुले ऑर्डर बंद करें।
  • सक्रिय ट्रेडिंग पोजिशन समाप्त करें।
  • जरूरत पड़ने पर अपनी डिजिटल संपत्ति निकाल लें।

हालांकि, 1 अगस्त जैसी कोई अंतिम निकासी समय-सीमा नहीं दी गई है। बाद में भी स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के जरिए फंड तक पहुंच संभव रहेगी।

READ MORE: UAE क्रिप्टो सौदे से मचा बवाल, ट्रंप पर गंभीर सवाल 

अब फ्रांस के रास्ते वापसी की तैयारी

Binance अब फ्रांस से MiCA लाइसेंस लेने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के सह-CEO रिचर्ड टेंग ने कहा कि आने वाले महीनों में लाइसेंस मिलने की उम्मीद है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। फ्रांस पहले भी कुछ विदेशी क्रिप्टो कंपनियों के लाइसेंस को लेकर सख्त रुख दिखा चुका है। ऐसे में Binance को नई मंजूरी मिलने में समय लग सकता है। इसी दौरान Coinbase, OKX, Kraken, Bybit और eToro जैसी कंपनियां पहले ही MiCA लाइसेंस हासिल कर चुकी हैं और EU बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर रही हैं।

READ MORE: DLMC पर साइबर हमला, मिनटों में निकाले गए लाखों डॉलर

Binance के लिए यह केवल एक लाइसेंस का मामला नहीं, बल्कि उसकी वैश्विक साख की भी बड़ी परीक्षा है। कंपनी फिलहाल यूरोप छोड़ने से इनकार कर रही है, लेकिन MiCA लाइसेंस मिलने तक उसका कारोबार प्रभावित रहेगा। आने वाले महीनों में यह तय होगा कि Binance यूरोप के सबसे बड़े क्रिप्टो बाजार में दोबारा मजबूत वापसी कर पाता है या नहीं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Amazon को भारत पर इतना भरोसा क्यों?
Previous Story

Amazon को भारत पर इतना भरोसा क्यों?

Latest from Bitcoin

Don't Miss