Samsung-के-फोन-होंगे-महंगे,-जानें-इसकी-वजह

Samsung के फोन होंगे महंगे, जानें इसकी वजह?

7 mins read
2 views
November 24, 2026

Samsung Galaxy S27: Samsung की कीमतें पहले के मुकाबले ज्यादा हो सकती हैं। इसकी वजह मेमोरी चिप और दूसरे जरूरी पार्ट्स की बढ़ती कीमतें हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर के बीच मोबाइल मेमोरी की कीमतों में करीब 263% की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में कंपनी अगले साल की शुरुआत में आने वाली Galaxy S27 सीरीज के दाम बढ़ा सकती है।

RBI Stop Switch: 2026 में बैंक खातों पर लगेगा STOP बटन, एक क्लिक में रुकेंगे पैसे?

Samsung Galaxy S27 की कीमत क्यों बढ़ सकती है?

Samsung के सामने स्मार्टफोन बनाने की लागत लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले एप्लिकेशन प्रोसेसर यानी चिपसेट की कीमत भी करीब 8% बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, Samsung ने बाहरी कंपनियों से मोबाइल मेमोरी खरीदने पर करीब 7.6993 ट्रिलियन कोरियन वॉन खर्च किए। भारतीय रुपये में यह रकम लगभग 53,000 करोड़ रुपये होती है। यह खर्च कंपनी के कुल कच्चे माल की लागत का करीब 12.3% था। ऐसे में बढ़ती लागत का असर अगले फ्लैगशिप फोन की कीमतों पर पड़ सकता है।

Samsung Galaxy S26 की कीमत भी बढ़ा चुका है कंपनी

Samsung ने Galaxy S26 सीरीज को फरवरी में लॉन्च किया था। उस समय इसकी शुरुआती कीमत 87,999 रुपये थी। वहीं, Galaxy S25 को कंपनी ने 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। इसके बाद सितंबर में कंपनी ने Galaxy S26 की कीमत बढ़ाकर 1,02,999 रुपये कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S सीरीज के सभी मॉडल कम से कम 15,000 रुपये महंगे हुए। कुछ मॉडल की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई।

READ MORE: फोल्डेबल स्मार्टफोन क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं?

Galaxy S27 सीरीज में आ सकता है नया Pro मॉडल

बढ़ती कीमतों के बीच सैमसंग अपने प्रीमियम फोन की रेंज में नया मॉडल भी जोड़ सकता है। चर्चा है कि Galaxy S27 सीरीज में कंपनी एक नया Pro मॉडल पेश करेगी। इसे कॉम्पैक्ट Galaxy Ultra की तरह तैयार किया जा सकता है। हालांकि, इसमें S Pen मिलने की उम्मीद नहीं है।

इसके अलावा कंपनी अपने खुद के प्रोसेसर का इस्तेमाल बढ़ा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक:

  • Galaxy S27 में इन-हाउस चिपसेट मिल सकता है।
  • Galaxy S27 Plus में भी कंपनी अपना प्रोसेसर दे सकती है।
  • नए Galaxy S27 Pro में भी यही चिपसेट मिल सकता है।
  • Galaxy S27 Ultra में Qualcomm का प्रोसेसर दिया जा सकता है।

READ MORE: इन स्मार्टफोन में जड़ा है सोना-हीरा, फीचर्स भी हैं बेहद खास

AI की बढ़ती मांग भी बढ़ा रही है लागत

Samsung को सिर्फ स्मार्टफोन की मांग से ही नहीं, बल्कि AI सर्वर की बढ़ती जरूरतों से भी चुनौती मिल रही है। AI सर्वर में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी कंपोनेंट्स की मांग बढ़ने से इनकी कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसका असर मोबाइल कंपनियों की लागत पर भी पड़ सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी Galaxy S27 सीरीज की कीमत, फीचर्स और लॉन्च तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss