Laptop Buying Guide: नया लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं? तो सिर्फ प्रोसेसर देखकर फैसला न करें। RAM और Storage भी उतने ही जरूरी हैं। साल 2026 में मेमोरी की कीमतें बढ़ने से 8GB और 16GB RAM वाले लैपटॉप के बीच हजारों रुपये का अंतर आ सकता है। ऐसे में सही कॉन्फिगरेशन चुनना आपकी जेब और लैपटॉप की परफॉर्मेंस, दोनों के लिए जरूरी है। आज बाजार में कई कंपनियां 8GB, 16GB और 32GB RAM के साथ लैपटॉप बेच रही हैं। वहीं स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB जैसे विकल्प मिलते हैं। लेकिन सवाल है कि आपको वास्तव में कितनी RAM और कितनी Storage चाहिए?
Laptop खरीदने से पहले जान लें RAM और Storage का फर्क, 2026 में कौन-सा मॉडल है बेस्ट?
RAM और Storage में क्या अंतर है?
RAM को लैपटॉप की अस्थायी काम करने वाली मेमोरी समझिए। जब आप एक साथ कई वेबसाइट खोलते हैं, वीडियो देखते हैं या MS Office पर काम करते हैं, तो लैपटॉप RAM का इस्तेमाल करता है।
जितनी ज्यादा RAM होगी, उतने ज्यादा ऐप और ब्राउजर टैब बिना परेशानी के चला पाएंगे। कम RAM होने पर लैपटॉप धीमा पड़ सकता है। वहीं, Storage लैपटॉप की स्थायी जगह होती है। इसमें आपकी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, गेम और सॉफ्टवेयर सेव रहते हैं। ज्यादातर आधुनिक लैपटॉप में इसके लिए SSD का इस्तेमाल होता है। आसान उदाहरण से समझें तो RAM आपकी काम करने वाली टेबल है और Storage आपका सामान रखने वाला अलमारी। टेबल बड़ी होगी तो आप एक साथ ज्यादा काम कर पाएंगे। अलमारी बड़ी होगी तो ज्यादा सामान रख सकेंगे।
2026 में कितनी RAM और Storage जरूरी?
लैपटॉप खरीदते समय अपनी जरूरत के हिसाब से RAM चुनना सबसे जरूरी है।
RAM के विकल्प:
- 8GB RAM: ऑनलाइन क्लास, इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो कॉल और सामान्य ऑफिस के काम के लिए ठीक है।
- 16GB RAM: ज्यादातर लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। मल्टीटास्किंग, बड़ी Excel फाइल और कई ऐप एक साथ चलाने में मदद मिलती है।
- 32GB RAM: वीडियो एडिटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और बड़े डिजाइन प्रोजेक्ट पर काम करने वालों के लिए बेहतर है।
Storage के विकल्प:
- 256GB SSD: Windows अपडेट और ऑफिस सॉफ्टवेयर के बाद जगह कम पड़ सकती है। क्लाउड स्टोरेज इस्तेमाल करने वालों के लिए ठीक है।
- 512GB SSD: सामान्य यूजर्स के लिए सबसे संतुलित विकल्प है।
- 1TB SSD: ज्यादा फोटो, वीडियो, गेम और बड़ी फाइल रखने वालों के लिए बेहतर है।
अगर आप अगले 4-5 साल तक लैपटॉप बदलना नहीं चाहते, तो 16GB RAM और 512GB SSD वाला मॉडल चुनना समझदारी होगी।
लैपटॉप खरीदते समय इस गलती से बचें
लैपटॉप खरीदते समय एक जरूरी बात अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। कई पतले और हल्के लैपटॉप में RAM मदरबोर्ड पर सोल्डर होती है। इसका मतलब है कि बाद में RAM को बढ़ाना संभव नहीं होता। इसलिए सिर्फ आज की जरूरत देखकर 8GB RAM वाला लैपटॉप न खरीदें। यह भी सोचें कि कुछ साल बाद आपका काम कितना बढ़ सकता है। ऐसे लैपटॉप में पहले से 16GB RAM लेना बेहतर रहता है। हालांकि, Storage कई मॉडल में बाद में बदली जा सकती है। खरीदने से पहले कंपनी की अपग्रेड संबंधी जानकारी जरूर जांचें।
Amazon पर मिल रहे हैं ये 5 लैपटॉप
अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon पर मौजूद ये पांच मॉडल RAM और Storage के अलग-अलग विकल्प दिखाते हैं।
- Dell 15
Dell 15 इस लिस्ट में सबसे ज्यादा RAM और Storage वाला विकल्प है। इसमें 13वीं जनरेशन Intel Core i5-1334U प्रोसेसर, 16GB DDR4 RAM और 1TB NVMe SSD मिलता है। इसमें 15.6 इंच Full HD डिस्प्ले, Windows 11 और Office 2024 दिया गया है। इसका वजन 1.62 किलोग्राम है। ज्यादा ऐप इस्तेमाल करने और बड़ी फोटो लाइब्रेरी रखने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 68,620 है। Amazon पर इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी के MRP से यह 31% सस्ता बताया गया है।
- Lenovo IdeaPad Slim 3
इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 40 प्रोसेसर और 16GB LPDDR5-5500 RAM मिलती है। इसकी RAM मदरबोर्ड पर सोल्डर है। यानी इसे बाद में बढ़ाया नहीं जा सकता। इसमें 512GB SSD दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर 1TB M.2 2242 SSD से बदला जा सकता है। इसमें 15.6 इंच Full HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, Windows 11 और Office 2024 मिलता है। इसकी कीमत 68,990 है। यह उन लोगों के लिए विकल्प है जिन्हें पहले से ज्यादा RAM चाहिए।
- Lenovo IdeaPad Slim 3
बजट कम है तो इस मॉडल पर विचार कर सकते हैं। इसमें AMD Ryzen 3 30 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM और 512GB SSD मिलती है। इसकी RAM भी सोल्डर है और बाद में अपग्रेड नहीं हो सकती। ऑनलाइन क्लास, असाइनमेंट और सामान्य ब्राउजिंग के लिए यह ठीक है। इसमें Wi-Fi 6 और Office 2024 भी मिलता है। इसकी कीमत 50,800 है। हालांकि, लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए 16GB वाला मॉडल बेहतर रहेगा।
- Acer Aspire One
Acer का यह मॉडल इस लिस्ट का सबसे किफायती लैपटॉप है। इसमें AMD Ryzen 5 40 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM और 512GB SSD मिलती है। इसका वजन सिर्फ 1.48 किलोग्राम है। इसमें 14 इंच WXGA डिस्प्ले मिलता है। ध्यान दें कि इसकी स्क्रीन Full HD नहीं है, इसलिए दूसरे मॉडल के मुकाबले टेक्स्ट कम शार्प दिख सकता है। इसमें Office 2024 और Microsoft 365 Basic भी मिलता है। इसकी कीमत 45,990 है।
- Apple MacBook Neo
Apple MacBook Neo में A18 Pro चिप, 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB SSD मिलती है। इसके आंकड़े Windows लैपटॉप के मुकाबले कम लग सकते हैं, लेकिन macOS और Apple की चिप मेमोरी को अलग तरीके से मैनेज करती हैं। इसलिए सामान्य ब्राउजिंग, डॉक्यूमेंट और वीडियो कॉल के लिए यह अच्छा अनुभव दे सकता है। इसमें सबसे बड़ी कमी 256GB Storage है। ज्यादा फाइल रखने वालों को iCloud या बाहरी ड्राइव की जरूरत पड़ सकती है। Apple के मुताबिक इसकी बैटरी 16 घंटे तक चल सकती है। इसकी कीमत 71,890 है और इसे 4.7 स्टार रेटिंग मिली है।
कौन-सा लैपटॉप खरीदना रहेगा बेहतर?
अगर आपका बजट कम है तो Acer Aspire One और Lenovo IdeaPad Slim 3 का 8GB मॉडल देख सकते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए 16GB RAM वाला Dell या Lenovo बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, Apple का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो MacBook Neo पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, खरीदने से पहले अपनी Storage जरूरत जरूर समझें।
