Google के नकली इंटरनेट से AI की ट्रेनिंग, यूजर्स का डेटा सुरक्षित

Google के नकली इंटरनेट से AI की ट्रेनिंग, यूजर्स का डेटा सुरक्षित

8 mins read
1 views
November 24, 2026

Google Mirror Dimension: Google ने ऐसी ही एक नकली डिजिटल दुनिया तैयार की है। इसका नाम Mirror Dimension है। कंपनी इसका इस्तेमाल Chrome में आने वाले Gemini आधारित AI एजेंट्स को ट्रेनिंग देने और उनकी क्षमता जांचने के लिए कर रही है। इसका मकसद AI को सुरक्षित तरीके से इंटरनेट पर काम करना सिखाना है, ताकि टेस्टिंग के दौरान असली यूजर्स के अकाउंट और निजी डेटा पर कोई खतरा न आए।

Google Mirror Dimension: नकली इंटरनेट पर AI की ट्रेनिंग, जानिए कैसे बचाएगा आपका डेटा

क्या है Google का Mirror Dimension?

Google Mirror Dimension इंटरनेट की एक सिम्युलेटेड दुनिया है। इसमें हजारों ऐसी नकली वेबसाइट्स मौजूद हैं, जो देखने में असली वेबसाइट्स जैसी लगती हैं। इन वेबसाइट्स पर AI एजेंट्स कई तरह के काम कर सकते हैं। जैसे लिंक खोलना, ऑनलाइन फॉर्म भरना, पॉडकास्ट डाउनलोड करना और शॉपिंग करना। खास बात यह है कि इन गतिविधियों के लिए AI को असली इंटरनेट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका फायदा यह है कि AI अगर कोई गलती करता है, तो उसका असर किसी असली यूजर के खाते या निजी जानकारी पर नहीं पड़ता। Google इस सिस्टम से अपने AI एजेंट्स को सुरक्षित माहौल में काम करना सिखा रहा है।

READ MORE: Google के नए Live फीचर्स से Gmail और Docs पर आसान होगा काम

कैसे काम करता है Google का नकली इंटरनेट?

Google ने Mirror Dimension को gVisor नाम के टूल की मदद से एक सुरक्षित डिजिटल सैंडबॉक्स में तैयार किया है। सैंडबॉक्स को आसान भाषा में एक ऐसी बंद डिजिटल जगह समझ सकते हैं, जहां किसी तकनीक का परीक्षण किया जाता है। जब AI एजेंट किसी जानी-पहचानी वेबसाइट को खोलने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसे असली वेबसाइट की जगह उसका नकली रूप दिखाता है। इस दौरान Chrome के एड्रेस बार में वेबसाइट का पता सामान्य दिखाई देता है। इसके लिए Google ने अपने निजी टेस्ट नेटवर्क में कस्टम वेब सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, यह व्यवस्था सिर्फ Google के नियंत्रित टेस्ट नेटवर्क में काम करती है। सामान्य इंटरनेट पर हैकर्स इसका इस्तेमाल करके Chrome यूजर्स को ऐसी नकली वेबसाइट नहीं दिखा सकते।

AI की ट्रेनिंग और साइबर सुरक्षा में क्या होगा फायदा?

Mirror Dimension का सबसे बड़ा फायदा AI एजेंट्स की ट्रेनिंग और सुरक्षा जांच में मिल सकता है। Google इस सिस्टम के जरिए AI को असली वेबसाइट्स पर काम करने से पहले कई तरह की परिस्थितियों में परख सकता है। इससे AI को साइबर हमलों की पहचान करने और बिना यूजर की अनुमति के जरूरी काम न करने की समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। Google के अनुसार, इस सिस्टम की मदद से एक सिक्योरिटी इंजीनियर रोजाना 1,000 से ज्यादा हमलों का परीक्षण कर सकता है। यह क्षमता इंसान की सामान्य क्षमता से 30 गुना से भी ज्यादा बताई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि इन परीक्षणों में AI कितनी बार सफल रहा और कितनी बार उसे नाकामी मिली।

READ MORE: Google ने भारत में Free किया Gemini Tasks

क्या आम इंटरनेट यूजर्स पर पड़ेगा असर?

फिलहाल, Google Mirror Dimension का इस्तेमाल AI एजेंट्स की ट्रेनिंग और टेस्टिंग के लिए कर रहा है। इसका सीधा इस्तेमाल आम इंटरनेट यूजर्स के लिए नहीं है। इस तकनीक से Google को AI की गलतियों, सुरक्षा खामियों और संभावित साइबर हमलों को पहले ही पहचानने में मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर, Mirror Dimension AI की दुनिया में सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है। इससे AI को असली इंटरनेट पर काम करने से पहले एक सुरक्षित नकली दुनिया में परखा जा सकेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss