Apple WatchOS 27: हर साल की तरह इस बार भी WWDC 2026 को लेकर टेक दुनिया में काफी उत्साह बना हुआ है। अब तक ज्यादातर चर्चाएं iOS 27 और नए AI फीचर्स को लेकर हो रही थीं, लेकिन अब Apple Watch यूजर्स के लिए भी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी watchOS 27 में स्वास्थ्य संबंधी फ़ीचर्स को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रही है। विशेष रूप से, हृदय गति की ट्रैकिंग को पहले से भी अधिक सटीक बनाया जा सकता है।
WWDC 2026 से पहले Apple Watch यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानें watchOS 27 में हार्ट-रेट ट्रैकिंग और हेल्थ फीचर्स में क्या बदलाव हो सकते हैं।
watchOS 27 में बड़े बदलाव नहीं, लेकिन जरूरी सुधार मिल सकते हैं
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल Apple का ध्यान बड़े डिजाइन बदलावों पर कम रहेगा। कंपनी का फोकस इस बार सिस्टम को ज्यादा स्थिर, बेहतर परफॉर्मेंस वाला और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाने पर है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स को watchOS 27 में कोई बहुत बड़ा डिजाइन बदलाव या नया चमकदार फीचर देखने को नहीं मिल सकता, लेकिन कई छोटे-छोटे सुधार अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
हार्ट-रेट ट्रैकिंग पहले से ज्यादा बेहतर हो सकती है
Apple अपनी स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक यह साफ़ नहीं किया है कि इस अपग्रेड से कौन-से नए फ़ीचर्स मिलेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि हार्ट-रेट का डेटा पहले से भी ज़्यादा सटीक और भरोसेमंद हो सकता है।
फिलहाल, Apple Watch में पहले से ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई खूबियां मौजूद हैं। इनमें ECG मॉनिटरिंग, अनियमित दिल की धड़कन के अलर्ट, स्लीप ट्रैकिंग और फिटनेस ट्रैकिंग जैसी खूबियां शामिल हैं। ऐसे में हार्ट-रेट ट्रैकिंग में सुधार उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है जो अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखते हैं।
READ MORE: Apple Watch Ultra 3 में मिलेंगे नए अपग्रेड्स, खरीदने से पहले देख लें
AI हेल्थ फीचर्स में हो सकती है देरी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple अंदरूनी तौर पर एक बड़े AI हेल्थ प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसका कोडनेम ‘Project Mulberry’ है। इस प्रोजेक्ट का मकसद एक ऐसा स्मार्ट सिस्टम बनाना है जो Apple Health ऐप में मौजूद डेटा के आधार पर यूज़र्स को सेहत से जुड़ी सलाह और ज़रूरी जानकारी दे सके। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी हो गई है। यानी कि iOS 27 के शुरुआती रिलीज में AI-आधारित हेल्थ कोचिंग फ़ीचर्स शायद देखने को न मिलें।
नया Health ऐप भी आ सकता है
Apple अपने Health ऐप को एक नए डिज़ाइन और फ़ीचर्स के साथ पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि ये बदलाव iOS 27.1 अपडेट में, या अगले साल आने वाले iOS 27.4 अपडेट में देखने को मिल सकते हैं। इससे यूज़र्स के लिए हेल्थ डेटा को समझना और ट्रैक करना पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट और आसान हो सकता है।
READ MORE: बेहद सस्ते दाम पर खरीदें Apple Watch! जानें ऑफर डिटेल्स
Apple की हेल्थ टीम में हुए बदलाव
Apple की Health और Apple Watch टीमों में भी हाल ही में कुछ बदलाव हुए हैं। Apple Watch और Health Product Marketing के Vice President अप्रैल में रिटायर हो गए हैं। उनकी ज़िम्मेदारियां अब काइयन ड्रान्स को सौंपी गई हैं, जो पहले iPhone Product Marketing टीम का हिस्सा थीं।
